1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. 1 घंटे स्विमिंग करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है, यहां जानें

1 घंटे स्विमिंग करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है, यहां जानें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jul 10, 2026 02:55 pm IST,  Updated : Jul 10, 2026 02:57 pm IST

अगर आप बढ़े हुए वजन से परेशान हैं और तेजी से फैट बर्न करना चाहते हैं तो स्विमिंग कर सकते हैं। स्विमिंग करने से तेजी से फैट बर्न होता है। यहां जानें 1 घंटे स्विमिंग करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है।

 1 घंटे स्विमिंग करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है- India TV Hindi
1 घंटे स्विमिंग करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है Image Source : MAGNIFIC

आज के समय में लोग वजन घटाने के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। कुछ लोग योग के जरिए वजन घटाने की कोशिश करते हैं। वहीं कुछ लोग वेट लॉस के लिए स्विमिंग का सहारा लेते हैं। स्विमिंग यानी तैराकी पूरे शरीर की एक शानदार एक्सरसाइज है। वजन घटाने और फिटनेस फ्रीक्स के बीच यह बेहद लोकप्रिय है क्योंकि इसमें जोड़ों पर बिना कोई प्रेशर डाले तेजी से कैलोरी बर्न की जा सकती है। लेकिन कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि रोजाना एक घंटे स्विमिंग करने से कितनी कैलोरी बर्न होती है। चलिए जानते हैं। 

एक घंटे स्विमिंग से इतनी कैलोरी होगी बर्न

अगर कोई व्यक्ति 1 घंटे स्विमिंग करता है तो वो लगभग 400 से 700 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। हालांकि ये व्यक्ति के वजन पर भी निर्भर करता है। फिजिक्स के नियम के अनुसार, भारी शरीर को पानी में आगे धकेलने के लिए ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। इसलिए, ज्यादा वजन वाले लोग उसी समय में कम वजन वाले लोगों की तुलना में ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं। जैसे एक 60 किलोग्राम का व्यक्ति जितनी कैलोरी बर्न करेगा, 80 किलोग्राम का व्यक्ति उससे कहीं अधिक कैलोरी बर्न करेगा।

स्विमिंग की स्पीड
आप पानी में कितनी मेहनत कर रहे हैं, यह सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर आप आराम से, कम स्पीड में स्विमिंग कर रहे हैं, तो 1 घंटे में लगभग 400 से 500 कैलोरी बर्न हो सकती है। अगर आप बिना रुके, तेज गति से लैप्स पूरे कर रहे हैं, तो यह आंकड़ा 600 से 700+ कैलोरी तक पहुंच सकता है।

स्ट्रोक का प्रकार
आप किस स्टाइल में तैर रहे हैं, इसका भी कैलोरी पर सीधा असर पड़ता है। अगर आप बटरफ्लाई स्ट्रोक में स्विमिंग करते हैं तो इसमें सबसे ज्यादा ताकत लगती है और यह 1 घंटे में लगभग 700 से 800 कैलोरी तक बर्न कर सकता है। वहीं फ्रीस्टाइल या क्रॉल प्रति घंटा लगभग 500 से 600 कैलोरी बर्न करता है। जबकि ब्रेस्टस्ट्रोक और बैकस्ट्रोक करने से लगभग 400 से 500 कैलोरी बर्न होती है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।