1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज कंट्रोल करने में ये काला बीज है फायदेमंद, वजन भी होता है कम; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

डायबिटीज कंट्रोल करने में ये काला बीज है फायदेमंद, वजन भी होता है कम; जानें कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Apr 24, 2024 09:03 pm IST,  Updated : Apr 24, 2024 09:04 pm IST

अलसी के बीज ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में बेहद कारगर है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जो आपके रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि नहीं होगी और रक्त शर्करा नियंत्रण में मदद मिलेगी

Flaxseed for diabetes- India TV Hindi
Flaxseed for diabetes Image Source : SOCIAL

डायबिटीज बहुत तेजी से देश दुनिया में अपना पैर पसार रही है। डायबिटीज को खत्म नहीं किया जा सकता है इस सिर्फ कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज पेशेंट को अपने खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना पड़ता है।  खानपान में थोड़ी सी भी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है। इसके अलावा शुगर मरीजों को समय-समय पर अपना शुगर लेवल टेस्ट करते रहना चाहिए यदि आप डायबिटीज के मरीज हैं तो आपको अपने डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना होगा जो आपके बदल शुगर के स्तर को बैलेंस करें। ऐसे में अगर आपका शुगर लेवल बढ़ा हुआ है तो आप दवाइयों के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी अपना सकते हैं। 

इन्हीं में से एक घरेलू नुस्खा अलसी के बीज का है। ये ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में बेहद कारगर है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है जोकि आपके डाइजेस्टिव सिस्टम को ठीक रखने में मदद करता है। इसके अलावा उच्च फाइबर सामग्री के कारण, अलसी के बीज को कम ग्लाइसेमिक भोजन माना जाता है। इसका मतलब यह है कि इनका सेवन करने से आपके रक्त शर्करा के स्तर में वृद्धि नहीं होगी और रक्त शर्करा नियंत्रण में मदद मिलेगी। अलसी के बीज डायबिटीज मरीजों को होने वाली थकान को भी दूर करता है। आइए जानते हैं अलसी के बीज किस तरह से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में असरदार है?

अलसी के बीज का काढ़ा बनाकर करें सेवन

डायबिटीज के मरीज अपनी डाइट में अलसी को काढ़े के रूप में शामिल कर सकते हैं। ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में बेहद कारगर है। इसके अलावा इसके सेवन से वजन, बीपी, थायरॉयड और पेट से संबंधित कई बीमारियों से बचाने में मदद करेगा।

इस तरह बनाएं अलसी का काढ़ा

अलसी का काढ़ा बनाने के लिए सबसे पहले दो कप पानी में 2 चम्मच अलसी के बीज डालकर मिश्रण बना लें। इसके बाद पैन को गैस पर चढ़ाएं। इस दौरान गैस की आंच धीमी रखें। जब ये गर्म हो जाए तो इसमें तैयार किया हुआ मिश्रण डाल दें। फिर इसे तब तक उबालें जब तक पानी आधा ना हो जाए। जब पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें और इसे छान लें। अब इसका सेवन करें।

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।