1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज तुरंत अपना लें ये 3 उपाय, शरीर में चिपके गंदे तेल के कणों का करेगा सफाया

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीज तुरंत अपना लें ये 3 उपाय, शरीर में चिपके गंदे तेल के कणों का करेगा सफाया

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 11, 2023 07:17 am IST,  Updated : May 11, 2023 07:17 am IST

हाई कोलेस्ट्रॉल का देसी उपाय: कोलेस्ट्रॉल वो जिद्दी फैट है जो कि हमारे ब्लड वेसेल्स से चिपके रहते हैं। ऐसे में इनकी सफाई जरूरी है और आप इसके लिए ये उपाय अपना सकते हैं।

High cholesterol remedy- India TV Hindi
High cholesterol remedy Image Source : FREEPIK

हाई कोलेस्ट्रॉल का देसी उपाय: कोलेस्ट्रॉल का आपकी धमनियों में बढ़ना, दिल की बीमारियों को बढ़ावा दे सकता है। आइए, जानते हैं इनका उपाय। चिपक जाते हैं। इससे ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और आप हाई बीपी के शिकार हो सकते हैं। साथ ही ये आगे चलकर कई बीमारियों को बुलावा दे सकते हैं। इसलिए समय रहते आप इन घरेलू उपचारों को अपनाएं जो कि हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपकी मदद (high cholesterol home remedies) कर सकते हैं। तो, आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में। 

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के 3 देसी उपाय-High cholesterol remedy in hindi

1. हाई कोलेस्ट्रॉल में लहसुन-garlic for cholesterol

हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लहसुन का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। सबसे पहले तो, इसमें एलीसिन (allicin) होता है जो कि एक सल्फर कंपाउंड है और लो डेंसिटी वाले कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा ये आपके ब्लड वेसेल्स में एक प्रकार की गर्मी पैदा करता है जिससे ब्लड वेसेल्स साफ हो जाते हैं। तो, हर दिन सुबह खाली पेट 1 लहसुन की कली का सेवन करें। 

 

सिर्फ फेफड़ों में ही नहीं, खांसने पर शरीर के इन-इन हिस्सों में भी उठता है तेज दर्द

2. हाई कोलेस्ट्रॉल में अलसी-flaxseed for high cholesterol

हाई कोलेस्ट्रॉल में अलसी के बीजों का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। दरअसल, अलसी के बीजों में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (alpha-linolenic acid) होता है जो कि हाई कोलेस्ट्रॉल में कमी लाता है। इसके अलावा  ये ट्राइग्लिसराइड्स  को कम करता है और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने नहीं देता। तो, 1 चम्मच अलसी के बीजों के पाउडर को गर्म पानी या फिर दूध में मिलाएं और इसका  सेवन करें। 

flaxseed for high cholesterol
Image Source : FREEPIKflaxseed for high cholesterol

दुनियाभर में तेजी से बढ़ रही हैं लिवर की गंभीर बीमारियां, बचाव के लिए मानें स्वामी रामदेव के सुझाव

3. हाई कोलेस्ट्रॉल में धनिया-Coriander or dhaniya for high cholesterol

हाई कोलेस्ट्रॉल में धनिया के बीज तेजी से काम कर सकते हैं। दरअसल, धनिया के बीजोंमें विटामिन सी, विटामिन ए, फोलिक एसिड और बीटा-कैरोटिन होता है जो कि बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद कर सकता है।

तो, इन तमाम कारणों से आपको कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इन उपायों को अपनाना चाहिए। ये सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।