1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैमिली हिस्ट्री में है हार्ट की बीमारी, तो रहें सावधान, ऐसे रखें दिल की सेहत का ख्याल

फैमिली हिस्ट्री में है हार्ट की बीमारी, तो रहें सावधान, ऐसे रखें दिल की सेहत का ख्याल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Dec 15, 2023 03:08 pm IST,  Updated : Dec 15, 2023 03:12 pm IST

Heart Disease Family History: परिवार में हार्ट डिजीज की हिस्ट्री रही है आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोगों को दिल की बीमारी होने का खतरा दूसरों के मुकाबले ज्यादा होता है। डॉक्टर से अपनी जांच करवाते रहें और लाइफस्टाइल में ये जरूरी बदलाव करें।

Heart Health- India TV Hindi
दिल को बनाएं सेहतमंद Image Source : FREEPIK

बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लोगों को हार्ट से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होने लगी हैं। हार्ट की बीमारियों में हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक और हार्ट फेलियर की गंभीर समस्या का खतरा बढ़ने लगता है। लाइफस्टाइल के अलावा आपकी फैमिली हिस्ट्री भी हार्ट की बीमारियों की वजह बन सकती है। अगर परिवार में 55 साल की उम्र से पहले किसी को हार्ट की बीमारी जैसे अटैक, स्ट्रोक या हार्ट फेलियर हुआ है, आपको हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। Coronary Artery Disease जो आनुवांशिक बीमारी है, इस वजह से भी दिल से संबंधित बीमारियां होने की फैमिली हिस्ट्री बनती है। ऐसी स्थिति में आपको ज्यादा अलर्ट होने की जरूरत है। जानिए आप कैसे हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।

हार्ट की बीमारियों के खतरे को कैसे कम करें

  1. शराब से दूर रहें- अगर फैमिली में हार्ट डिजीज की हिस्ट्री रही है तो आपको एल्कोहल से दूर रहना चाहिए। शराब की आदत न सिर्फ लिवर को कमजोर बनाती है बल्कि इससे दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है।
  2. ब्लड शुगर को कंट्रोल रखें- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए शरीर को स्वस्थ रखना जरूरी है। डायबिटीज के मरीज को हार्ट की समस्याएं होने का खतरा रहता है। इसलिए अपने ब्लड शुगर लेवर को कंट्रोल में रखना चाहिए। अगर हार्ट से जुड़ी बीमारियों की फैमिली हिस्ट्री रही है तो खासतौर से आपको ध्यान रखने की जरूरत है। 
  3. तंबाकू का सेवन न करें- फैमिली हिस्ट्री में हार्ट अटैक, स्ट्रोक या हार्ट फेलियर की बीमारी किसी को थी तो तंबाकू का सेवन आपके लिए घातक हो सकता है। तंबाकू और स्मोकिंग दिल के लिए खतरनाक माने जाते हैं। इसलिए इन दोनों चीजों से दूर रहें।
  4. रोजाना व्यायाम करें- किसी भी बीमारी को दूर भगाना है तो फिटनेस सबसे पहले आती है। आपको हेल्दी हार्ट के लिए नियमित रूप से व्यायाम और योग करना चाहिए। योगा और एक्सरसाइज हार्ट की बीमारियों के खतरे को कम करता है। कम से कम 30 मिनट व्यायाम जरूर करना चाहिए। इससे हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है।
  5. वजन को काबू में रखें- वजन बढ़ने पर हार्ट, डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपकी फैमिली में आनुवांशिक कारणों की वजह से किसी को हार्ट डिजीज का खतरा है, तो आप वेट को कंट्रोल करके रखें। हेल्दी वजन से सेहतमंद रहने और बीमारियों को दूर भगाने में मदद मिलती है।

क्या मां के पेट से ही शिशु को किडनी की बीमारी हो सकती है, डॉक्टर से जानिए इसके क्या हैं कारण

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।