सिरदर्द एक ऐसी परेशानी है जिसे हम सभी ने अपने जीवन में कभी न कभी महसूस किया है। जब मौसम में बदलाव होता है तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होती हैं। तापमान में बदलाव होता है तो अक्सर सिरदर्द की समस्या होने लगती है। लगातार सिरदर्द होने के कारण लोगों के जीवनशैली पर असर पड़ता है। कुछ लोग तो इससे रोजाना जूझते हैं। सिरदर्द होने के कई कारण होते हैं। कई बार एसिडिटी की समस्या के कारण भी सिरदर्द होता है। सर्दी-जुकाम होने पर भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अगर नींद पूरी नहीं हो, तनाव हो तब भी सिरदर्द की समस्या हो सकती है। अक्सर लोग सिरदर्द होने पर पेनकिलर खा लेते हैं। पेनकिलर लेने से कुछ समय के लिए सिरदर्द खत्म तो हो जाता है, लेकिन इसके ज्यादा इस्तेमाल से कई तरह के नुकसान होते हैं। अगर आप सिरदर्द से हैं परेशान तो जीवनशैली में करें ये 5 बदलाव।
सुबह से लेकर रात के सोने तक आप दिन में जो भी खाना खाते हैं, वह भी आपके सिरदर्द की समस्या को बढ़ा सकता है। कॉफी, चाय, शराब, नमकीन स्नैक्स और तला भुना के अधिक सेवन करने से भी सिरदर्द हो सकता है। ध्यान रखें कि कौन सा भोजन करने से आपके सिरदर्द का कारण बनता है और दिन के समय ऐसे भोजन करने से बचें। इसके अलावा, लंबे समय तक भोजन नहीं करने पर भी सिर में तेज दर्द भी हो सकता है। फल, सब्जियां और हेल्दी खाना को अपने डाइट में शामिल करें।
एक्सरसाइज़ करने से भी सिरदर्द से राहत मिलती है। रेगुलर एक्सरसाइज करने से सिरदर्द की समस्या कम होती है। दरअसल, एक्सरसाइज करने से एंडोर्फिन हार्मोन्स का निर्माण होता है। जो, दर्द से राहत दिलाते हैं। इनसे, तनाव कम होता है और अच्छी नींद दिलाने में भी मदद करता हैं।
Disclaimer:यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।
संपादक की पसंद