1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह ऐसे करें गिलोय का सेवन, वजन कम होने के साथ कमर-पेट की चर्बी भी हो जाएगी गायब

सुबह-सुबह ऐसे करें गिलोय का सेवन, वजन कम होने के साथ कमर-पेट की चर्बी भी हो जाएगी गायब

 Published : Jun 24, 2021 02:25 pm IST,  Updated : Jun 25, 2021 06:15 am IST

वजन घटाने के लिए दवाओं के बजाय गिलोय का सेवन करे। इससे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होने के साथ कई अन्य बीमारियों से लाभ मिलेगा।

वजन कम करने के लिए खाली पेट ऐसे करें गिलोय का सेवन, कमर-पेट की चर्बी भी हो जाएगी गायब- India TV Hindi
वजन कम करने के लिए खाली पेट ऐसे करें गिलोय का सेवन, कमर-पेट की चर्बी भी हो जाएगी गायब Image Source : FREEPIK.COM/INSTA/NATURE_PHOTOGRAPHY_270

आयुर्वेद में गिलोय का बहुत अधिक महत्व है। गिलोय को गुडुची नाम से भी जाना जाता है। कोरोना काल में गिलोय का सेवन अधिकतर लोग करने लगते हैं।  गिलोय का सेवन करने से आप अपनी इम्यूनिटी मजबूत करने के साथ-साथ डायबिटीज, ब्लड प्रेशर जैसी कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। गिलोय के फूल, पत्तियों के साथ-साथ डंडी का इस्तेमाल भी आयुर्वेद में किया जाता है। गिलोय डेंगू में ही फऱायदेमंद नहीं है बल्कि यह वजन कम करने में भी मदद कर सकता है। 

इन लोगों को नहीं करना चाहिए गन्ने के रस सेवन, फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

गिलोय वजन कम करने में कैसे है मददगार?

गिलोय में गिलोइन नामक ग्लूकोसाइड और टीनोस्पोरिन, पामेरिन एवं टीनोस्पोरिक एसिड के अलावा  कैल्शियम मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन, फॉस्फोरस, जिंक आदि पाए जाते हैं।  गिलोय का जूस इम्यूनिटी और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर वजन घटाने में मदद करता है। इसके साथ ही पाचन तंत्र को फिट रखता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। 

गिलोय की खास बात ये है कि ये शरीर से विषाक्त तत्वों को भी पूरी तरह बाहर निकाल देता है। जिसससे पूरा शरीर अच्छी तरह से डिटॉक्स  हो जाता है। जिससे एक्स्ट्रा चर्बी जमा ही नहीं होती है।

जड़ी बूटियों से बना ये आयुर्वेदिक तेल दिलाएंगा हड्डियों के हर दर्द से छुटकारा, जानिए बनाने का तरीका

वजन कम करने के लिए ऐसे करें गिलोय का सेवन

 

  1. रात को सोने से पहले थोड़ा सा त्रिफला चूर्ण पानी में भिगो दें। सुबह इसके पानी में गिलोय का रस डालकर सेवन करे।  स्वाद के लिए थोड़ा सा शहद डाल सकते हैं। 
  2. सुबह खाली पेट गिलोय का जूस पिएं। इससे भी आपका वजन कम हो जाएगा। आप चाहे तो गिलोय के साथ एलोवेरा, व्हीटग्रास काफी सेवन कर सकते हैं। 
  3. जल्दी वजन घटाने के लिए आपको आधा ग्राम गिलोय के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर रोजाना खाली  सेवन करना चाहिए।

गर्मी-बारिश के मौसम में बिल्कुल भी ना करें इन 5 चीजों का सेवन, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।