1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गिलोय का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

गिलोय का ज्यादा इस्तेमाल सेहत के लिए हो सकता है खतरनाक

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 06, 2021 10:41 pm IST,  Updated : Jun 06, 2021 10:49 pm IST

गिलोय की खास बात है इसकी ना केवल पत्तियां बल्कि जड़ और तने भी औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। लेकिन ज्यादा इस्तेमाल कई परेशानियों का कारण भी बन सकता है।

Side effects of Giloy- India TV Hindi
Side effects of Giloy Image Source : INDIA TV

आयुर्वेदिक कई जड़ी बूटियों का इस्तेमाल कोरोना काल में लोगों ने किया। इन जड़ी बूटियों की मदद से ना केवल लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हुआ बल्कि इसका इस्तेमाल सेहत संबंधी कई दिक्कतों को दूर करने में कारगर सिद्ध हुआ। गिलोय की खास बात है इसकी ना केवल पत्तियां बल्कि जड़ और तने भी औषधीय गुणों से युक्त होते हैं। गिलोय का ठीक तरह से सेवन करने से बुखार, अर्थराइटिस, अपच में फायदेमंद होती है। लेकिन ज्यादा इस्तेमाल कई परेशानियों का कारण भी बन सकता है। जानिए गिलोय का ज्यादा इस्तेमाल करने से कौन-कौन से नुकसान हो सकते हैं। 

Giloy
Image Source : INSTAGRAM/DR.AKHILESHSHARMAGiloy 

हो सकती है कब्ज की समस्या

गिलोय का ज्यादा इस्तेमाल करने से पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। जिसमें कि कब्ज की समस्या के अलावा पेट में जलन की समस्या भी शामिल है। 

पेट से संबंधित रोग होने पर ना करें इस्तेमाल 
अगर किसी व्यक्ति को पेट से संबंधित समस्या हो तो वो गिलोय का सेवन करने से बचें। इससे अपच की दिक्कत हो सकती है। साथ ही पेट में मरोड़ भी हो सकती है।

Giloy
Image Source : INSTAGRAM/DR.AKHILESHSHARMAGiloy 

ब्लड शुगर लेवल हो सकता है और कम
कई लोगों को ब्लड शुगर लेवल कम होने की दिक्कत होती है। ऐसे में अगर वो गिलोय का सेवन अधिक कर लें तो इससे समस्या और भी बढ़ सकती है। इसलिए अगर आप लो ब्लड शुगर लेवल के समस्या से ग्रसित हों तो गिलोय का सेवन करने से बचें।

गर्भवती महिलाएं ना करें उपयोग
गर्भवती महिलाएं गिलोय के सेवन करने से बचें। ऐसा करने से उनकी सेहत पर हानिकारक असर पड़ता है। इसके साथ ही जिन लोगों की सर्जरी हुई है या फिर सर्जरी करवाने वाले हैं वो भी इसके इस्तेमाल से परहेज करें। 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।