1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बुखार से निजात दिलाने में मदद करेगी अदरक, बस ऐसे करें सेवन

बुखार से निजात दिलाने में मदद करेगी अदरक, बस ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 20, 2021 01:29 pm IST,  Updated : Feb 20, 2021 01:29 pm IST

बुखार से निजात पाने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के तापमान को नॉर्मल करने में मदद करता है। जिससे बुखार की समस्या से निजात मिल जाता है। जानिए कैसे करें अदरक का सेवन।

बुखार से निजात दिलाने में मदद करेगी अदरक, बस ऐसे करें सेवन- India TV Hindi
बुखार से निजात दिलाने में मदद करेगी अदरक, बस ऐसे करें सेवन Image Source : PEXEL

बदलते मौसम के कारण अधिकतर लोगों को सर्दी-जुकाम के साथ बुखार की समस्या का शिकार हो जाते हैं। बुखार आना आम समस्या है। शरीर में मौजूद संक्रमण से लड़ने के लिए यह नैचुरल तरीके की तरह है। साधारण शब्दों में कहे तो शरीर में यह अन्य बीमारियों से लड़ने के लिए इम्यूनिटी तेजी से बढ़ जाती है जिससे शरीर गर्म हो जाता है। जो बुखार का कारण बन जाता है। लेकिन लंबे समय तक बुखार आने से आपका शरीर कमजोर हो जाता है जिससे आप कई अन्य बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। 

साधारण बुखार 2-3 दिन में चला जाता है लेकिन अगर यह लगातार बना रहे हैं आपको इलाज की सख्त जरुरत है। बुखार की समस्या से निजात पाने के लिए हम कई तरह की दवाओं का सेवन करने लगते हैं। लेकिन आप चाहे तो नैचुरल तरीके से इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

ब्लड शुगर से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये कारगर उपाय, स्वामी रामदेव से जानिए प्री-डायबिटीज का इलाज

बुखार से निजात पाने के लिए आप अदरक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो शरीर के तापमान को नॉर्मल करने में मदद करता है। जिससे बुखार की समस्या से निजात मिल जाता है। जानिए कैसे करें अदरक का सेवन। 

बुखार के लक्षण

  • अधिक थकान लगना
  • पूरे शरीर में दर्द होना
  • शरीर का तापमान बढ़ना
  • खांसी की समस्या
  • जोड़ो में दर्द
  • दस्त
  • त्वचा के ऊपर रैशेज होना
  • सर्दी लगना

बुखार से निजात दिलाने में मदद करेगी अदरक, बस ऐसे करें सेवन
Image Source : PEXELबुखार से निजात दिलाने में मदद करेगी अदरक, बस ऐसे करें सेवन

ऐसे करें अदरक का इस्तेमाल

  • सुखी हुई अदरक यानी सौंठ को धमासा के साथ मिलाकर इसका काढ़ा बना लें और इसका सेवन करें।
  • एक चौथाई अदरक के पेस्ट में चार गुना अधिक अदरक का रस और गाय का दूध को 750 ग्राम घी को मिलाकर पका लें। इसके बाद रोजाना इसका सेवन करे। इससे बुखार के साथ-साथ पेट संबंधी समस्याओं से निजात मिलेगा। 
  • थोड़ा से अदरक के रस को त्रिकुटा के पाउडर में मिला लें। इसका सेवन सुबह-शाम 2-3 दिन करें। 
  • वायरल बुखार में होने वाले दर्द से निजात पाने के लिए अदरक के पेस्ट में थोड़ा सा शहद मिलाकर थोड़ी-थोड़ी देर में खाते रहे। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।