1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैटी लिवर को खत्म कर सकता है ये विटामिन, लाखों लोगों के लिए राहत की खबर, क्या आपकी डाइट में है शामिल

फैटी लिवर को खत्म कर सकता है ये विटामिन, लाखों लोगों के लिए राहत की खबर, क्या आपकी डाइट में है शामिल

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Sep 18, 2025 10:32 am IST,  Updated : Sep 18, 2025 10:36 am IST

Vitamin For Fatty Liver: फैटी लिवर की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इसका बड़ा कारण खराब लाइफस्टाइल को माना जा रहा है। लेकिन अब वैज्ञानिकों ने एक विटामिन की खोज की है जो फैटी को रोकने और कंट्रोल करने में असरदार साबित हो सकता है। जानिए कौन सा विटामिन फैटी लिवर को खत्म कर सकता है।

फैटी लिवर के लिए विटामिन- India TV Hindi
फैटी लिवर के लिए विटामिन Image Source : FREEPIK

भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग फैटी लिवर के शिकार हो रहे हैं। खासतौर से नॉन-एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। बदलती लाइफस्टाइल इसकी बड़ी वजह बन रही है। फैटी लिवर यानि लिवर के अंदर फैट जमा होने लगता है। जब लिवर में अतिरिक्त चर्बी बढ़ जाती है तो लंबे समय में ये लिवर फंक्शन पर असर डालने लगता है। जिससे आगे चलकर लिवर सिरोसिस और लिवर फेल होने तक का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन अब एक स्टडी में सामने आया है जिसमें फैटी लिवर को एक खास विटामिन से हराया जा सकता है। वैज्ञान‍िकों ने खोज की है कि विटामिन B3 फैटी लिवर को खतरे को कम कर सकता है। 

फैटी लिवर से बचा सकता है ये विटामिन

साइंस डेली में छपी एक लेटेस्ट स्टडी में वैज्ञानिकों ने बताया कि माइक्रोआरएनए-93 नामक जीन शरीर में फैटी लिवर डिजीज को ट्रिगर करता है। अगर आप विटामिन B3 जिसे नियासिन कहते हैं इसका सेवन करते हैं तो इसे दबाया जा सकता है। इस जीन को कंट्रोल करने से लिवर में चर्बी जमा होना कम हो सकता है। जिससे नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज को रोका जा सकता है। इससे फैटी लिवर के इलाज में भी मदद मिल सकती है। ऐसे में फैटी लिवर को लेकर की जाने वाली ये नई रिसर्च करोड़ों लोगों के लिए बड़ी उम्मीद हो सकती है। विटामिन B3 आसानी से मिल जाता है और इसे डाइट में शामिल किया जा सकता है।

फैटी लिवर में कैसे काम करेगा विटामिन B3?

विटामिन B3 को नियासिन भी कहते हैं। ये विटामिन मेटाबॉलिज्म में सुधार लाने में असरदार साबित होता है। ये लिवर में फैट जाना और जमा फैट को कम करने में कारगर साबित हो सकता है। रिसर्च की मानें तो विटामिन B3 माइक्रोआरएनए-93 जीन की गतिविधि को कम करता है जो लिवर में फैट बिल्ड-अप का मेन कराण है। इससे न सिर्फ फैटी लिवर होने से बचेगा बल्कि लिवर की सेहत में भी सुधार आएगा।

विटामिन बी3 किन चीजों में पाया जाता है?

विटामिन B3 बाजार में आसानी से मिल जाता है। ये काफी सस्ता विटामिन है, लेकिन बिना डॉक्टर की सलाह के आपको किसी भी सप्लीमेंट का सेवन करने से बचना चाहिए। बेहतर होगा कि आप विटामिन बी3 से भरपूर नेचुरल फूड को खाने में शामिल करें। नॉनवेज में अच्छी मात्रा में विटामिन बी3 पाया जाता है। आप इसके लिए मांस और मछली, चिकन, टूना मछली, साल्मन फिश, टर्की, पोर्क और अंडा खा सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए अनाज और साबुत अनाज विटामिन बी3 का अच्छा सोर्स हैं। ब्राउन राइस, साबुत गेहूं, फोर्टिफाइड अनाज जैसे कॉर्नफ्लेक्स, दालें और बीज, मूंगफली, सूरजमुखी के बीज, मसूर दाल, मशरूम, हरी मटर, आलू औरटमाटर में विटामिन बी3 पाया जाता है। फलों में एवोकाडो, खजूर में विटामिन बी3 पाया जाता है। डेयरी उत्पाद में दूध और दही में विटामिन बी3 पाया जाता है।

हालांकि ये रिसर्च अभी शुरुआती चरण में है। बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा का सेवन करना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए फैटी लिवर से बचने से लिए एक्टिव लाइफस्टाइल और हेल्दी खाने को चुनें। इससे फैटी लिवर के खतरे को दूर किया जा सकता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।