1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गले की खराश से हैं परेशान तो ऐसे करें हल्दी का सेवन, जुकाम से भी मिलेगी राहत

गले की खराश से हैं परेशान तो ऐसे करें हल्दी का सेवन, जुकाम से भी मिलेगी राहत

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jul 21, 2021 09:21 am IST,  Updated : Jul 21, 2021 09:21 am IST

वायरल इंफेक्शन गले की खराश का सबसे आम कारण है। जानिए इससे निजात पाने के लिए कैसे करें हल्दी का सेवन।

गले की खराश से हैं परेशान तो ऐसे करें हल्दी का सेवन, मिलेगी राहत- India TV Hindi
गले की खराश से हैं परेशान तो ऐसे करें हल्दी का सेवन, मिलेगी राहत Image Source : INSTAGRAM/IMMUNESUPPORTBOOST

बदलते मौसम के कारण गले में खराश होना आम समस्या है। गर्मी, सर्दी ही नहीं बारिश के मौसम में भी इस समस्या का अधिक सामना करना पड़ता है। गले में सूजन और खराश की समस्या हो जाती है।

आमतौर पर जब छाती में जलन महसूस होती है तो कभी-कभी यह एसिड गले और वॉयस बॉक्स तक पहुंच जाता है। इससे गले में खराश होने लगती है। वायरल इंफेक्शन गले की खराश का सबसे आम कारण है। वायरल इंफेक्शन से खांसी, नाक में खुजली के साथ-साथ खराश की समस्या होती है। ऐसे में आप हल्दी का सेवन कर सकते हैं। 

मानसून में रोजाना ऐसे करें खजूर का सेवन, सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट रुजुता दिवेकर ने बताए फायदे

हल्दी में एंटी बैक्टीरियल, एंटी सेप्टिक, एंटी-इंफ्लामेटरी, एंटी ऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। जो शरीर से इंफेक्शन को दूर करने में मदद करता है। जिससे आपको गले की खराश के साथ सर्दी-जुकाम से भी राहत मिलेगी। 

गले की खराश से हैं परेशान तो ऐसे करें हल्दी का सेवन, मिलेगी राहत
Image Source : INSTAGRAM/THEAYURVILLAगले की खराश से हैं परेशान तो ऐसे करें हल्दी का सेवन, मिलेगी राहत

हल्दी का इस तरह करें सेवन

  1. हल्दी, यवक्षार, चित्रक, अजमोदा को बराबर मात्रा में लेकर अच्छी तरह से मिक्स करके पाउडर बना लें। इसके बाद शहद साथ 2-5 ग्राम पाउडर के साथ चाट लें। 
  2. हल्दी वाले दूध में एंटी सेप्टिक गुण होते हैं। इसलिए रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध जरूर पिएं। 
  3. थोड़ी सी कच्ची हल्दी, 3-4 लहसुन की कली का पेस्ट बनाकर एक चम्मच गुड़ में मिलाकर गर्म पानी के साथ खा लें। इससे आपको राहत मिलेगी।
  4. एक गिलास पानी में गर्म करने के लिए रखें। इसमें आधा चम्म्च हल्दी और एक चौथाई चम्मच नमक डालकर धीमी आंच में 5 मिनट तक उबालें। इसके बाद इसे कप में डालकर थोड़ी देर रख दें। गुनगुना होने के बाद इस ड्रिंक से गरारे करें। इससे गले की खराश दूर हो जाएगी। 

Disclaimer:इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। इंडिया टीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है। इसे फॉलो करने से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।