1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. भेलपुरी, झालमुरी, चिक्की या लड्डू खाने के हैं शौकीन तो जान लें मुरमुरे के ये अद्भुद फायदे भी

भेलपुरी, झालमुरी, चिक्की या लड्डू खाने के हैं शौकीन तो जान लें मुरमुरे के ये अद्भुद फायदे भी

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 21, 2022 07:17 am IST,  Updated : Feb 21, 2022 03:01 pm IST

इनमें प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटेशियम, नियासिन, थायमिन और राइबोफ्लेविन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।

 puffed rice- India TV Hindi
 puffed rice Image Source : FREEPIK

मुरमुरे चावल से बनी एक बहुत ही लोकप्रिय डिश है। अधिकतर लोग इन्हें भेलपुरी, झालमुरी, चिक्की या लड्डू के रूप में सेवन करते हैं। हल्की भूख लगने पर जब कुछ हल्का और टेस्टी खाने का मन करता है तो अक्सर मुरमुरों की याद आती है, लेकिन क्या आप इससे होने वाले स्वास्थ्य संबंधी फायदों के बारे में जानते हैं? अगर नहीं जानते हैं तो बता दें कि मुरमुरे केवल स्वाद को ही बूस्ट नहीं करते बल्कि सेहत को बूस्ट करने में भी अच्छी भूमिका निभाते हैं। इनमें प्रोटीन, ऊर्जा, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, पोटेशियम, नियासिन, थायमिन और राइबोफ्लेविन जैसे कई पोषक तत्व होते हैं। यह आपकी सेहत पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं तो चलिए आज हम आपको मुरमुरे खाने के फायदों के बारे में बताते हैं।

पाचन रखे अच्छा-

पाचन की समस्या से परेशान हैं तो मुरमुरे का सेवन करें। इसमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद कर सकता है। मुरमुरे खाने से पाचन क्रिया ठीक रहती है और कब्ज की समस्या भी दूर हो जाती है।

एनर्जी बढ़ाए-
मुरमुरे में काफी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है। शरीर कार्ब्स को ग्लूकोज़ में बदलता है जो एनर्जी का मेन सोर्स होता है। ये शरीर में साठ-सत्तर प्रतिशत एनर्जी की ज़रूरत को पूरा करने में मदद कर सकते हैं।

हड्डियों को बनाए मजबूत-
 मुरमुरे के अंदर भरपूर मात्रा में कैल्शियम और पोटेशियम मौजूद होता है जो न केवल हड्डियों को मजबूत बनाता है बल्कि जोड़ों का दर्द और जोड़ों से संबंधित समस्या से भी राहत दिलाने में बेहद मददगार है। 

इम्यूनिटी बूस्ट करे-
मुरमुरे विटामिन, मिनरल्स और फाइटोकेमिकल्स से भरपूर होते हैं जो इम्यून सिस्टम को सुधारने में मदद करते हैं। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और जल्दी-जल्दी बीमार होने का खतरा कम होता है।

वजन घटाए-
मोटापे की समस्या से परेशान हैं और वजन कम करना चाहते हैं तो मुरमुरे को डाइट में शामिल करें। मुरमुरे में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है जो वजन कम करने में मदद कर सकती है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।