1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज धड़ल्ले से करें चने के साग का सेवन, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज धड़ल्ले से करें चने के साग का सेवन, कंट्रोल में रहेगा शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 27, 2022 09:53 am IST,  Updated : Jan 27, 2022 10:50 am IST

अक्सर डॉक्टर या फिर डायटीशियन आपको हरे पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। इन हरे पत्तेदार सब्जियों में मेथी, पालक, बथुआ, सरसों के अलावा चने का साग भी शामिल होता है।

chane ka saag- India TV Hindi
chane ka saag Image Source : INST/ITSPOOJAVERMA

ठंड के दौरान लोगों इन सब्जियों का साग खाना बेहद ही पसंद होता है।  सर्दियों के मौसम में लोग इस स्वादिष्ट और पौष्टिक पकवान को बड़े चाव से खाते हैं। साग को अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है। साग के सेवन से शरीर को कई फायदे हो सकते हैं। अक्सर डॉक्टर या फिर डायटीशियन आपको  हरे पत्तेदार सब्जियां खाने की सलाह देते हैं। इन हरे पत्तेदार सब्जियों में मेथी, पालक, बथुआ, सरसों के अलावा चने का साग भी शामिल होता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में चने का साग भी काफी फेमस है और सेहत के गुणों से भरपूर माना जाता है।तो चलिए आज हम आपको चने के साग से होने वाले लाभों के बारे में बताते हैं-

बढ़ाए इम्यूनिटी-

चने के साग के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है। चने के साग का इस्तेमाल करने से इंफेक्शन, खांसी, बुखार, सर्दी-जुकाम आदि समस्याओं से बच सकते हैं।

डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी-

चने का साग डायबिटीज रोगियों के लिए भी फायदेमंद हैं। इसमें प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट मौजूद होता है, जो डायबिटीज को नियंत्रित करने में लाभकारी हैं। अगर हम डायबिटीज रोगी हैं तो अपनेडाइड में डायटीनिशयन को सलाह पर चने का साग को शामिल करें।

कब्ज से दिलाए राहत-
चने के साग में फाइबर भरपूर होता है, जो कब्ज की परेशानी से राहत दिलाने में असरदार हो सकता है। इसके अलावा चने का साग प्रोटीन का अच्छा स्त्रोत होता है, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में लाभकारी है। इतना ही नहीं, डाइट में चने के साग को शामिल करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। 

आंखों की रोशनी-
आखों की रोशनी को अच्छा करने के लिए भी आप नियमित रूप से चने के साग का सेवन कर सकते हैं। यह इसमें मौजूद पोषक तत्व हमारी आंखों की मांसपेशियों को मजबूत रखता है। साथ ही यह आंखों की रोशनी को बढ़ाने में असरदार माना जा सकता है।

वेट करे कम-

चने के साग में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है और शरीर का वजन भी कम करता है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी काफी कम होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद-
आप अगर नियमित चने के साग का सेवन करे तो स्किन हेल्‍दी और ग्‍लोइंग बनता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ई, विटामिन के, बी कॉम्पलेक्स स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने में काफी असरदार है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।