1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. जल्दी करना है वेट लॉस तो ग्रीन टी नहीं माचा टी का करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा अंतर

जल्दी करना है वेट लॉस तो ग्रीन टी नहीं माचा टी का करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिखेगा अंतर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Mar 17, 2022 09:01 am IST,  Updated : Mar 17, 2022 09:01 am IST

ग्रीन टी और माचा टी दोनों एक ही पौधे कैमेलिया साइनेंसिस से तैयार होती हैं।

matcha tea- India TV Hindi
matcha tea Image Source : FREEPIK

Highlights

  • ग्रीन टी और माचा टी दोनों एक ही पौधे कैमेलिया साइनेंसिस से तैयार होती हैं
  • माचा टी तैयार करते समय पत्तियों को तनों से अलग कर दिया जाता है

ग्रीन टी सेहत के लिए फायदेमंद होती है ये आपने कई बार सुना और पढ़ा होगा। यहां तक कि कई लोग साधारण चाय की जगह रोजाना ग्रीन टी का ही इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ग्रीन टी के बारे में बताएंगे जिसके इतने अनगिनत फायदे हैं, इसे लोग माचा ग्रीन टी के नाम से जानते हैं।

ग्रीन टी और माचा टी दोनों एक ही पौधे कैमेलिया साइनेंसिस से तैयार होती हैं। फर्क सिर्फ इतना है कि ग्रीन टी पत्तियों को सुखाकर और फिर रिफाइन करके तैयार की जाती है, जबकि माचा टी तैयार करते समय पत्तियों को तनों से अलग कर दिया जाता है और फिर उन्हें उबाल व सुखाकर महीन पाउडर तैयार किया जाता है। माचा टी इन पत्तियों का चूर्णरूप है।

बीते कुछ दिनों से माचा ग्रीन टी सोशल मीडिया पर छाई हुई है, लेकिन क्या आपको पता है माचा ग्रीन टी बीते कई दशकों से जापान में इस्तेमाल की जा रही है। यहां जानिए माचा टी के कुछ फायदों के बारे में-

वजन कम करने में उत्तम-

वजन घटाने में माचा ग्रीन टी, ग्रीन टी से ज़्यादा असरदार होती हैं। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स वजन घटने में मदद करते हैं।  शोध बताते हैं कि अगर इस चाय को लगातार 12 हफ्ते तक पीया जाए तो ये बॉडी से फैट को काट देती है।

दिल का रखें ख्याल-
माचा ग्रीन टी में एपीगैलोकैचीन गैलेट होता है। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाने में मदद करता है। जिसकी वजह से दिल का हमेशा सेहतमंद रहता है। 

डाइजेशन ठीक करे-
माचा टी के पौधे में कैटेचिन नाम का एक खास तत्व होता है, जो शरीर की कई समस्याओं को दूर कर डााइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाता है।

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे-
माचा टी में मौजूद कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट ब्लड प्रेशर को कंट्रोल में रखती है और जिससे आपको ब्लड प्रेशर की दवाइयों से छुटकारा मिल सकता है।

आंखों के लिए लाभकारी-
कई अध्ययनों में इस बात की पुष्टि हुई है कि माचा चाय आंखों की रोशनी के लिए बहुत ज्यादा लाभकारी है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस चाय में मौजूद केचिन आंखों के विभिन्न हिस्सों द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। इससे ग्लूकोमा और आंखों से संबंधित अन्य समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसी वजह से माचा आंखों के लिए लाभकारी है। 

बूस्ट होगी इम्यूनिटी-
माचा ग्रीन टी के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसमें पोटैशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन, प्रोटीन के अलावा कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में होता है। ये सभी इम्यूनिटी को मजबूत करते हैं।  

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर-
अक्सर आप धूप में निकलते होंगे। कई लोगों को सूर्य की यूवी किरणों से इनती दिक्कत होती है कि वो कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इन बीमारियों से आपकी रक्षा एंटीऑक्सीडेंट्स कर सकते हैं। ऐसे में माचा ग्रीन टी फायदेमंद है। माचा ग्रीन टी को एंटीऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी भी फूड या फिर ड्रिंक की तुलना में माचा ग्रीन टी में 5 गुना ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं।

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल करे-
रोजाना माचा ग्रीन टी पिने से अधिक लोगो ने अपने कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम होते हुए देखा हैं। यह एच डीएल कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करती हैं।

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।