Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ऐसे संकेत, इग्नोर करने की न करें गलती

Heart Attack Symptoms: हार्ट अटैक से पहले शरीर देता है ऐसे संकेत, इग्नोर करने की न करें गलती

Written by: Himanshu Tiwari Published : Jun 03, 2022 07:20 pm IST, Updated : Jun 03, 2022 07:22 pm IST

Heart Attack Symptoms: हार्ट से जुड़ी परेशानी इन दिनों आम हो गई है। अमूमन ऐसी समस्या ज्यादा उम्र के लोगों में होती थी मगर ये समस्या कम उम्र के लोगों में भी होने लगी है।

Heart Attack- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights

  • खराब लाइफस्टाइल की वजह से कम उम्र में भी हार्ट अटैक की परेशानी हो रही है
  • आए दिनों कई सेलिब्रिटी हार्ट अटैक की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं

Heart Attack Symptoms: इन दिनों कम उम्र में ही लोग हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। यह एक ऐसी जानलेवा बीमारी है जिसमें चंद सेकंड में ही व्यक्ति की मौत हो जाती है। ऐसे में जरूरी है हार्ट संबंधी लक्षणों के बारे में अच्छी तरह से जानना। हार्ट अटैक से पहले शरीर कई तरह से रिस्पॉन्ड करता है। जिसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। अगर आपको भी इस तरह की परेशानी है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

क्या है हार्ट अटैक?

हार्ट में ब्लड का फ्लो रुक जाने से हार्ट अटैक होता है। कोलेस्ट्रॉल, फैट जैसे कई चीज हार्ट के पाथ को ब्लॉक करने कारक होते हैं। धमनियों में कोलेस्ट्रॉल और फैट के जम जाने की वजह से हार्ट में ब्लड ठीक से फ्लो नहीं हो पाता है जो कारण हार्ट अटैक का कारण बनता हैं।

हार्ट अटैक के लक्षण

  • सीने में दबाव और जकड़न होना
  • सीने में दर्द या फिर आपके सीने या बाहों में दर्द का अहसास होना जो आपकी गर्दन, जबड़े या पीठ तक फैल सकती है।
  • उल्टी, अपच या पेट दर्द
  • सांस संबंधी समस्या
  • पसीना आना
  • थकान
  • अचानक चक्कर आना
  • पैरों में सूजन
  • लक्षण नहीं होते हैं समान

ऐसे लोगों को हार्ट अटैक का जोखिम अधिक

बढ़ती उम्र की समस्या वाले लोगों में
पुरुषों में 45 वर्ष या उससे अधिक उम्र में और महिलाओं को 55 वर्ष या उससे अधिक उम्र के दिल का दौरा पड़ने की संभावना अधिक होती है। हालांकि, इन दिनों गलत लाइफस्टाइल की वजह कम उम्र के लोगों में भी ऐसी परेशानियां देखने को मिलती हैं।

तंबाकू का सेवन करने वाले लोगों में
धूम्रपान या फिर तंबाकू का सेवन करने वालों को भी इसका खतरा अधिक होता है। धूम्रपान और तंबाकू का सेवन करने से कैंसर की परेशानी भी होती है।

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों में
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हार्ट की धमनियों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसके साथ ही मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल या डायबिटीज जैसी बीमारियां भी हार्ट अटैक को बढ़ावा देती है।

अनुवांशिक कारणों से
कई पहलुओं में हार्ट की समस्या अनुवांशिक भी होती है। आपके परिवार में किसी को यह बीमारी रह चुकी है तो आपको हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती हैं।

तनाव की वजह से
अत्यधिक तनाव लेने की वजह से हार्ट अटैक की संभावना बनी रहती है।  

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

बड़े काम की है छोटी सी अजवाइन, यूरिन इंफेक्शन, पीरियड्स तक की समस्या करती है दूर

आपके किचन में मौजूद हैं फ्रिज समेत ये 10 जानलेवा मगर जरूरी चीजें, कैसे करें खुद का बचाव?

Diabetes Control: डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद असरदार है पनीर का फूल, ब्लड शुगर काबू मे रखने के लिए यूं करें सेवन 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement