1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह कॉफी पीते ही तेज हो जाती है हार्टबीट? इसे हल्के में न लें, जान लें इसके क्या कारण हैं

सुबह कॉफी पीते ही तेज हो जाती है हार्टबीट? इसे हल्के में न लें, जान लें इसके क्या कारण हैं

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 18, 2026 06:00 am IST,  Updated : Aug 18, 2026 06:00 am IST

सुबह उठते ही कुछ लोगों को कॉफी पीने की आदत होती है। लेकिन कॉफी पीते ही अचानक दिल की धड़कन तेज हो जाए तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइये डॉक्टर से जानते हैं इसका क्या कारण हो सकता है।

क्या कॉफी पीने से दिल की धड़कन तेज होती है?- India TV Hindi
क्या कॉफी पीने से दिल की धड़कन तेज होती है? Image Source : INDIA TV

सुबह की शुरुआत कई लोग गर्मागर्म कॉफी के साथ करते हैं। उठते ही खाली पेट कॉफी पीने से ही उनकी नींद खुलती है और शरीर में चुस्ती महसूस होती है। लेकिन कुछ लोगों को कॉफी पीने के बाद दिल तेज धड़कने, धड़कन बढ़ने या दिल की धड़कन बीच-बीच में रुकने जैसी महसूस हो सकती है। ऐसा होने पर हमेशा घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अगर बार-बार ऐसा हो तो इसे नजरअंदाज भी नहीं करना चाहिए। कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर समीर गुप्ता से जानते हैं कि कैफीन कैसे प्रभावित करती है।

डॉक्टर समीर गुप्ता (सीनियर इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट, ग्रुप कैथ लैब निदेशक, मेट्रो अस्पताल) ने बताया कि सीमित मात्रा में कॉफी पीने से कोई नुकसान नहीं है लेकिन कुछ लोग कैफीन के प्रति ज्यादा संवेदनशील होते हैं। 

कॉफी पीने के बाद क्यों बढ़ जाती हैं दिल की धड़कन

डॉक्टर ने बताया कि कैफीन का सेवन करने से तंत्रिका तंत्र एक्टिव होते हैं और शरीर में कुछ अस्थायी परिवर्तन आने लगते हैं। कैफीन एड्रेनालाईन हार्मोन को अचानक बढ़ाता है, जिससे शरीर फाइट और एक्टिव मोड में आ जाता है। ऐसी स्थिति में कुछ लोगों को हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट बीट तेज होने और अलर्टनेस कुछ देर के लिए बढ़ सकती है। सीमित मात्रा में कैफीन का सेवन हार्ट को नुकसान नहीं पहुंचाता लेकिन ज्यादा कैफीन का सेवन या इसके प्रति बढ़ी हुई संवेदनशीलता दिल से जुड़े लक्षणों का कारण बन सकती है।

ज्यादा कॉफी पीने से क्या होता है? 

  • दिल की धड़कन तेज होना या धड़कन महसूस होना
  • सीने में दर्द
  • चक्कर या कमजोरी महसूस होना
  • सांस लेने में परेशानी
  • खासकर खाली पेट तेज कॉफी पीने से कैफीन का असर ज्यादा होता है

हालांकि दिल की धड़कन बढ़ने के कैफीन के अलावा अन्य कारण भी हो सकते हैं। सुबह-सुबह तेज होने वाली धड़कन का कारण भले ही कॉफी लगे लेकिन इसके दूसरे कारण भी हो सकते हैं जैसे एनर्जी ड्रिंक्स, धूम्रपान, प्री-वर्कआउट सप्लीमेंट्स, पानी की कमी और मानसिक तनाव भी इसे ट्रिगर कर सकते हैं।

दिल की धड़कन तेज होना कब खतरनाक है?

दिल की धड़कन तेज होने सामान्य हो सकता है लेकिन अगर बार-बार आपको ऐसा महसूस हो तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। ऐसा हार्ट अरिदमिया के कारण भी हो सकता है। अगर ये लक्षण भी दिखें तो सावधान होने की जरूरत है।

  • सीने में दर्द या जकड़न
  • सांस लेने में कठिनाई
  • चक्कर आना या सिर हल्का महसूस होना
  • बेहोशी या बेहोशी के करीब
  • बिना काम के तेज पसीना आना
  • आराम की स्थिति में भी तेज हार्ट बीट

डॉक्टर की मानें तो सिर्फ कैफीन ज्यादा लेने से ऐसा महसूस होता है तो इसका सेवन कम करना, खाली पेट कॉफी न पीना, पर्याप्त पानी पीना और पर्याप्त नींद लेना, इन सभी उपायों से लक्षणों में काफी कमी आएगी। इसलिए अगर बार-बार ऐसा महसूस ह तो इसका कारण समझने की कोशिश करें। एक बार डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।