1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर यूरिक एसिड की समस्या तक, इन 4 कारणों से रोज खाएं कच्चा प्याज

हाई कोलेस्ट्रॉल से लेकर यूरिक एसिड की समस्या तक, इन 4 कारणों से रोज खाएं कच्चा प्याज

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 29, 2023 06:00 am IST,  Updated : Jul 29, 2023 06:00 am IST

कच्चा प्याज खाने के फायदे: प्याज को लोग सलाद से लेकर सूप तक, हम कई चीजों में शामिल करते हैं। लेकिन, जानते हैं कच्चा प्याज खाने के क्या फायदे हैं। विस्तार से।

raw_onion_benefits- India TV Hindi
raw_onion_benefits Image Source : SOCIAL

 कच्चा प्याज खाने के फायदे: प्याज, हमारी डाइट का अभिन्न हिस्सा हो चुका है। ये हर रेसिपी में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, आज हम बात कच्चा प्याज खाने की करेंगे कि कैसे इसका सेवन आपको कई बीमारियों से बचाने में मददगार है। इसके अलावा कच्चा प्याज, कैसे आपके शरीर के कई अंगों को हेल्दी रखने में मदद कर सकता है। दरअसल, प्याज में सल्फर होता है और कुछ खाए एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जिनका सेवन कई बीमारियों के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। तो, जानते हैं उन समस्याओं के बारे में जिनमें कच्चा प्याज खाना फायदेमंद हो सकता है।

कच्चा प्याज खाने के फायदे-benefits of eating raw onion in hindi

1. हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में खाएं कच्चा प्याज

प्याज, क्वेरसेटिन (Quercetin)  जैसे एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जो शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है, जिससे हृदय स्वास्थ्य में सुधार होता है। कच्चे प्याज का सेवन ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने, हाई बीपी को कम करने और हृदय रोग के खतरे को रोकने में मददगार है। इसके अलावा इसे खाने से आपके ब्लड वेसेल्स भी हेल्दी रहते हैं और आप ब्लॉकेज जैसी समस्या से बचते हैं।

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? जानें उन फलों के बारे में जो कि Eyesight बढ़ाते हैं

2. यूरिक एसिड के मरीज खाएं कच्चा प्याज

यूरिक एसिड की समस्या में कच्चा प्याज खाना कई प्रकार से फायदेमंद हो सकता है। पहले तो, इसका फाइबर और सल्फर तत्व प्यूरिन पचाने की गति को तेज करता है। दूसरा इसका एंटीइंप्लेमेटरी गुण हड्डियों के बीच गैप को कम करता है और सूजन में कमी लाता है। इसके अलावा ये दर्द को कम करता है जिससे यूरिक एसिड की समस्या में कमी आती है। तो, इन तमाम कारणों से आपको यूरिक एसिड बढ़ने पर कच्चा प्याज खाना चाहिए।

raw_onion_for_heart_health
Image Source : SOCIALraw_onion_for_heart_health

3. डायबिटीज के मरीज खाएं कच्चा प्याज

कच्चे प्याज में क्रोमियम होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार है। क्रोमियम इंसुलिन के काम काज में सुधार करता है जिससे शुगर मेटाबोलिज्म तेज होता है। इसके अलावा कच्चा प्याज शुगर स्पाइक में भी कमी लाता है जिससे डायबिटीज के लक्षणों में सुधार होता है। 

90% लोगों को नहीं पता होता गैस और एसिडिटी का अंतर, समझें दोनों के बीच का फर्क

4. अर्थराइटिस के मरीज खाएं कच्चा प्याज

क्वेरसेटिन (Quercetin) से भरपूर कच्चा प्याज में एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर है जो शरीर में सूजन को कम करता है। यह गठिया के दर्द को कम करने में मदद करता है। इतना ही नहीं प्याज में सल्फर भी होता है जो हड्डियों को हेल्दी रखता है और इनसे जुड़ी बीमारियों से बचाता है। ये यौगिक कैल्शियम अवशोषण को बढ़ावा देता है और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है। तो, कच्चा प्याज खाएं और इन बीमारियों से बचे रहें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।