1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? जानें उन फलों के बारे में जो कि Eyesight बढ़ाते हैं

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए? जानें उन फलों के बारे में जो कि Eyesight बढ़ाते हैं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Jul 28, 2023 09:00 pm IST,  Updated : Jul 28, 2023 09:00 pm IST

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फल: Eyesight बढ़ाने वाले ये फल आपको अपनी रोज की डाइट में शामिल करना चाहिए। क्यों और कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

fruits_for_Eyesight- India TV Hindi
fruits_for_Eyesight Image Source : SOCIAL

आंखों की रोशनी बढ़ाने वाले फल: आजकल लगातार लैपटॉप और मोबाइल के सामने बैठे रहना और खराब लाइफस्टाइल, आंखों की रोशनी का नुकसान कर रहा है। इसके अलावा एक्सरसाइज की कमी से भी आंखों की रोशनी प्रभावित हो रही है। ऐसे में पहले तो आपको अपने काम के दौरान अपनी आंखों को ब्रेक देना चाहिए। साथ ही रात में सोते समय अपने मोबाइल को अपने कमरे से बाहर रखें। साथ ही कुछ हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज फॉलो करें जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं। इन्हीं तमाम चीजों को ध्यान में रखते हुए आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं। 

कौन सा फल खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है-Fruits to increase eyesight in hindi

1.आड़ू

आड़ू खाना, आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। आड़ू में बीटा कैरोटीन होता है आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। आड़ू फाइबर, विटामिन सी, जिंक, कॉपर जैसे पोषक तत्त्वों से भी भरपूर है जो कि आंखों के रेटिना के लिए अच्छा होता है और इन्हें अंदर से हेल्दी रखने में मददगार है। तो, अगर आपकी आंखें कमजोर हैं तो आड़ू खाएं। इसके अलावा आप जूस बनाकर पी सकते हैं या फिर स्मूदी बनाकर पी सकते हैं।  

दांतों में पायरिया होने पर मंजन के बाद इन 3 चीजों के पानी से करें कुल्ला, लक्षणों में आएगा तेजी से सुधार

2. गाजर

गाजर का सेवन आंखों की रोशनी बढ़ाने में सच में कारगर है। ये बीटा कैरोटीन से भरपूर है जो कि आंखों की रोशनी बढ़ाता है। गाजर विशेष रूप से बीटा कैरोटीन, फाइबर, विटामिन K1, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर है। ये आंखों के स्वास्थ्य में सुधार करता है और समय के साथ ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण आंखों को होने वाले नुकसानों से बचाता है। तो, हेल्दी आखों के लिए गाजर खाएं या फिर इसका जूस पिएं। 

Eyesight
Image Source : SOCIALEyesight

3. कीवी

कीवी एक ऐसा फल है जो कि आपके आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है। कीवी में पिगमेंट ज़ेक्सैंथिन और ल्यूटिन होते हैं जो कि एक प्रकार से आई विटामिन हैं। इसके अलावा ये कुछ ऐसे एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर हैं जो कि समय के साथ आंखों को होने वाले नुकसानों से भी बचाता है। इससे हमारे रेटिना को नुकसान नहीं होता और समय के साथ हम मोतियाबिंद जैसी बीमारियों से बच सकते हैं। 

आधी रात में पेट में उठे दर्द तो खाएं घर में बना ये पाचक चूर्ण, जानें इसे बनाने की विधि और खाने के फायदे

4. पपीता

पपीता खाना, आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद कर सकता है। पपीते में विटामिन ए और सी होता है। साथ ही इसका पपैन एंटीऑक्सीडेंट्स, आंखों की रोशनी बढ़ाते हैं और इन्हें बीमारियों से बचाते हैं। तो, अगर आपको अपनी आंखों को स्वस्थ रखना है या फिर इसकी रोशनी बनाए रखनी है तो आप पपीता का सेवन कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल