1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक्जिमा की समस्या को कंट्रोल करने के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

एक्जिमा की समस्या को कंट्रोल करने के लिए ट्राई करें ये घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 16, 2021 09:13 pm IST,  Updated : Feb 16, 2021 09:13 pm IST

जानें एक्जिमा होने पर आप कौन से घरेलू उपाय करके आराम पा सकते हैं।

eczema- India TV Hindi
eczema Image Source : INSTAGRAM/PAREXEL_BALTIMORE

स्किन की किसी भी तरह की समस्या पर अगर समय रहते ही ध्यान नहीं दिया तो आगे चलकर और ज्यादा बढ़ जाती है। स्किन से संबंधित ऐसा ही रोग एक्जिमा है। एक्जिमा चर्म रोग है। शरीर में जिस जगह पर एक्जिमा होता है वहां पर बहुत ज्यादा खुजली होती है। ज्यादा खुजलाने पर उस जगह पर लालिमा भी हो जाती है। कई बार खून भी निकलने लगता है। इस बीमारी से ग्रसित व्यक्ति दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खे भी अपनाकर इसे काफी हद तक ठीक कर सकते हैं। जानें एक्जिमा होने पर आप कौन से घरेलू उपाय करके आराम पा सकते हैं। 

नारियल का तेल

अगर आप एक्जिमा से परेशान हैं तो इस समस्या में आपको नारियल का तेल आराम दे सकता है। इसके लिए बस आप एक्जिमा वाले स्थान पर नारियल का तेल लगाएं। इससे आपको खुजली में राहत मिलेगी  और जिस जगह पर एक्जिमा है  उसकी लालिमा भी कम होगी। इसके अलावा आप नारियल के तेल में कपूर को मिलाकर भी लगा सकते हैं। इससे भी आपको राहत मिलेगी। 

शहद भी असरदार
ये पढ़ने में आपको थोड़ा अजीब जरूर लग सकता है लेकिन शहद भी एक्जिमा में राहत दिलाने में कारगर है। शहद में एंटी इंफ्लामेंटरी गुण होते हैं। इसे आप खुलजी वाली जगह पर लगाकर करीब आधे घंटे के लिए ऐसे ही रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से एक्जिमा वाली जगह को धो लें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। 

एलोवेरा भी कारगर
एक्जिमा की समस्या में आप एलेवोरा भी ट्राई कर सकते हैं। ये एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से युक्त है। इसके लिए बस आप एलोवेरा का जेल लें और इसे एक्जिमा वाली जगह पर लगाएं। करीब 2-3 घंटे इसे ऐसे ही रहने दें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। 

हल्दी भी करेगी फायदा
हल्दी कई औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हल्दी में दूध या फिर गुलाब जल मिलाकर प्रभावित जगह पर लगाएं। इसे करीब 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।