1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. घर पर बना ये आयुर्वेदिक तेल दिलाएंगा जोड़ों के हर दर्द से छुटकारा, जानिए इसे बनाने का सही तरीका

घर पर बना ये आयुर्वेदिक तेल दिलाएंगा जोड़ों के हर दर्द से छुटकारा, जानिए इसे बनाने का सही तरीका

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Oct 13, 2021 12:26 pm IST,  Updated : Oct 13, 2021 12:26 pm IST

अगर आपको अधिकतर ही जोड़ों या फिर रीढ़ की हड्डी के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता हैं तो आप इस पीड़ांतक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Homemade Peedantak Oil swami ramdev- India TV Hindi
Homemade Peedantak Oil swami ramdev Image Source : INDIA TV

सर्दी के मौसम में लोगों को अक्सर जोड़ों के दुखने की समस्या का सामना करना पड़ता है। ठंड का मौसम आते ही घुटने, एड़ी, कलाई, कंधे या कोहनी में ऐसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं। जोड़ों के दर्द की समस्या के अलावा लगातार बैठे रहने से रीढ़ में दर्द की समस्या हो रही है, जिससे बुजुर्ग ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी परेशान हैं। स्वामी रामदेव के अनुसार गठिया की समस्या से युवा तेजी से शिकार हो रहे हैं। इस समस्या को दूर करने के लिए विभिन्न तरह की दवाओं का सेवन करते हैं। लेकिन आप चाहे तो लाइफस्टाइल और खानपान पर थोड़ा सा बदलाव करके इस समस्या को जड़ से खत्म कर सकते हैं। 

अगर आपको अधिकतर ही जोड़ों या फिर रीढ़ की हड्डी के दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता हैं तो आप इस पीड़ांतक तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। कई जड़ी-बूटियों से मिलाकर बना ये तेल आपको जोड़ों के दर्द के साथ अर्थराइटिस की समस्या से भी निजात दिलाएंगा। जानिए स्वामी रामदेव से पीड़ांतक तेल बनाने का सही तरीका। 

अर्थराइटिस के मरीज क्या खाएं और क्या न खाएं, देखें पूरी डाइट

पीड़ांतक तेल बनाने के लिए सामग्री

  1. 1 लीटर तिल का तेल
  2. 1 लीटर पानी
  3. थोड़ी अजवाइन
  4. थोड़ी सी मेथी
  5. लहसुन  6-8 कली कटी हुई
  6. अदरक 2-3 इंच
  7. 2-3 इंच कच्ची हल्दी या फिर 1 चम्मच हल्दी पाउडर
  8. थोड़ी सी अमरबेल
  9. 4-5  निर्गुडी के पत्ते

वायरल बुखार, सर्दी ज़ुकाम का अटैक, स्वामी रामदेव से जानिए डेंगू-चिकनगुनिया का कारगर इलाज

ऐसे बनाएं पीड़ांतक तेल

सबसे पहले कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करेंगे। गर्म हो जाने के बाद इसमें लहसुन डालकर देंगे। कुछ सेकंड बाद इसमें अदरक, अजवाइन, मेथी डालें। इसके बाद इसमें हल्दी, अमरबेल, निर्गुंडी और आक के पत्ते डाल कर अच्छे से पकाएंगे। इसके साथ ही इसमें पानी डाल देंगे। अब इसे धीमी आंच में पकाएंगे। जब पानी बिल्कुल पक जाए तो गैस बंद कर दें। इसमें आपको करीब 1 से 2 घंटा लगेगा। इसके बाद इसे ठंडा होने के बाद किसी बोतल में भर लें। आपका पीडांतक तेल बनकर तैयार है। इसे रोजाना दिन में 2 बार प्रभावित जगह की मालिश करें। 

नोट- आपको इस तेल को बनाने में जितनी सामग्री मिल जाएं उतने से ही आप तेल बना सकते हैं।

 Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।