1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह उठते ही बिना कुल्ला किए पानी पीना कितना सही है, जानिए किसे ऐसा करने से बचना चाहिए, इससे क्या नुकसान हो सकते हैं?

सुबह उठते ही बिना कुल्ला किए पानी पीना कितना सही है, जानिए किसे ऐसा करने से बचना चाहिए, इससे क्या नुकसान हो सकते हैं?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Mar 30, 2026 10:12 am IST,  Updated : Mar 30, 2026 10:12 am IST

Water In Morning: सुबह उठते ही खाली पेट और बासी मुंह पानी पीना कुछ लोग सही मानते हैं और कुछ लोग इसे गलत मानते हैं। आइये जानते हैं किसे बिना कुल्ला किए पानी पीना चाहिए और किसे नहीं।

सुबह खाली पेट पानी पीना- India TV Hindi
सुबह खाली पेट पानी पीना Image Source : FREEPIK

सुबह उठकर पानी पीना एक स्वस्थ आदत मानी जाती है। दादी नानी आज भी घर के लोगों को बिना कुल्ला किए बासी बुंह पानी पीने की सलाह देती है। बासी मुंह पानी पीने से कई फायदे मिलते हैं। लेकिन सभी के लिए ऐसा करना फायदेमंद हो ये जरूरी नहीं है। कुछ लोगों को बिना कुल्ला पानी पीने की आदत से परेशानी भी हो सकती है। इसलिए आपका ये जानना बेहद जरूरी है कि किन लोगों को सुबह खाली पेट पानी पीना चाहिए और किन लोगों को बासी बुंह सुबह खाली पेट पानी पीने से बचना चाहिए।

किन लोगों को सुबह खाली पेट पानी नहीं पीना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो अगर आपको मुंह या दांतों से जुड़ी बीमारियां हैं, ऐसे लोगों को बिना कुल्ला किए सीधे खाली पेट पानी पीने से बचना चाहिए। जैसे पायरिया जिसे मसूड़ों की बीमारी कहा जाता है, मुंह के अल्सर और मुंह का कैंसर होने पर सुबह खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए लिहाज से ठीक नहीं है। इन बीमारियों से पीड़ित मरीज के मुंह में मौजूद लार यानि सलाइवा काफी हानिकारक हो सकता है। इसमें हानिकारक तत्व और संक्रमण पनप सकते हैं। ऐसे में ये तत्व पानी के साथ सीधे पेट में जाकर हानिकारक तत्वों को बढ़ा सकते हैं। रातभर में मुंह में कई हानिकारक तत्व लार में पनपने लगते हैं, जिससे पेट में परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में बेहतर होगा कि पहले आप गुनगुने पानी में नमक डालकर कुल्ला कर लें। इससे बैक्टीरिया और टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं। इसके बाद पानी पीना सुरक्षित है।

किन लोगों को सुबह बासी मुंह पानी पीना चाहिए?

अगर आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं तो रातभर की जमा लार को पानी के साथ पी सकते हैं। ऐसे लोग सुबह बिना कुल्ला किए पानी पीते हैं तो इससे स्वास्थ्य को फायदे मिल सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि लार में मौजूद एंजाइम पाचन प्रक्रिया को सुचारू बनाते हैं। जिससे आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ऐसे में लार को थूकने की बजाय आप निगल सकते हैं। अगर आप खाली पेट बिना कुल्ला के पानी पीते हैं तो रात में ब्रश करके सोएं, जिससे आपका मुंह साफ रहें और हानिकारक बैक्टीरिया पैदा न हों।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।