1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कितना खतरनाक होता है प्रोस्टेट कैंसर, जिसका शिकार बने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन

कितना खतरनाक होता है प्रोस्टेट कैंसर, जिसका शिकार बने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : May 19, 2025 08:05 am IST,  Updated : May 19, 2025 09:51 am IST

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर की चपेट में आ चुके हैं। आइए इस गंभीर और जानलेवा बीमारी के कुछ कॉमन लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

प्रोस्टेट कैंसर की चपेट में आए जो बाइडेन- India TV Hindi
प्रोस्टेट कैंसर की चपेट में आए जो बाइडेन Image Source : AP

बीते दिन यानी रविवार को जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में जानकारी दी गई कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन प्रोस्टेट कैंसर के एक सीरियस फॉर्म का शिकार बन गए हैं, जो उनकी हड्डियों तक फैल चुका है। फिलहाल, जो बाइडेन और उनका परिवार इस गंभीर बीमारी के इलाज के बारे में सोच-विचार कर रहा है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस तरह के मामलों में हॉर्मोन थेरेपी, कीमोथेरेपी और बोन टारगेटेड ट्रीटमेंट किया जा सकता है। 

प्रोस्टेट कैंसर के लक्षण

समय रहते इस बीमारी को पहचान लेना बेहद जरूरी है। आइए प्रोस्टेट कैंसर के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं। पेशाब करने में दिक्कत महसूस होना या फिर मूत्रमार्ग में दर्द महसूस होना, इस गंभीर बीमारी का संकेत साबित हो सकता है। बार-बार पेशाब जाने की समस्या भी प्रोस्टेट कैंसर की तरफ इशारा कर सकती है।

हड्डियों में दर्द

क्या आपकी हड्डियों में दर्द महसूस हो रहा है? अगर आपकी पीठ के निचले या पेल्विक क्षेत्र में या फिर कूल्हे में दर्द हो रहा है, तो ये प्रोस्टेट कैंसर का लक्षण हो सकता है। इसके अलावा अगर आपकी पेशाब से रक्त निकल रहा है, तो तुरंत सावधान हो जाइए वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इस खतरनाक बीमारी की वजह से आपको ज्यादा थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है।

गौर करने वाली बात

बिना किसी कारण वजन कम होना भी प्रोस्टेट कैंसर का संकेत साबित हो सकता है। इसके अलावा प्रोस्टेट कैंसर की वजह से इरेक्टाइल डिसफंक्शन की समस्या भी हो सकती है। अगर आपको इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं, तो आपको बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। जितनी जल्दी प्रोस्टेट कैंसर का पता चलेगा, आपकी सेहत को उतना कम नुकसान झेलना पड़ेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।