हमारा शरीर लगातार फैट, बैड लिपिड्स और खराब ब्लड सर्कुलेशन से गुजरता रहता है। गंदगी शरीर के हर अंग में जमा होने लगती है और कई सारे फंक्शन को प्रभावित कर देती है। जैसे कि लिवर के काम काज तो कभी किडनी, तो कभी बॉवेल मूवमेंट तो कभी आपके शरीर के ब्लड सर्कुलेशन को। कुल मिलाकर ये सभी पूरे शरीर के काम काज को बाधित करते रहते हैं और ऐसे में जरूरत होती है बॉडी डिटॉक्स की। तो, आइए जानते हैं ऐसे दो उपाय जो सुबह उठने के 35 मिनट में करने से तेजी से काम करेगा और शरीर को डिटॉक्स कर देगा। आइए, जानते हैं कैसे।
Related Stories
शरीर को डिटॉक्स करने के उपाय
1. गर्म पानी में शहद मिलाकर पी लें
सुबह उठने के 30 से 35 मिनट बाद शरीर अपने काम काज में वापिस आ जाता है। ऐसे में आपको बॉडी डिटॉक्स करने के लिए जो भी करना है इसी दौरान कर लें। जैसे कि सबसे पहले तो गर्म पानी में थोड़ा शहद मिलाएं और इसे पी लें। शहद से अच्छा डिटॉक्सीफायर कोई नहीं है। तो, पानी अपने साथ गंदगी को फ्लश ऑउट कर लेता है। इस प्रकार से जब आप गर्म पानी में शहद मिलाकर पीते हैं तो शरीर के तमाम अंगों की गंदगी फ्लश ऑउट होती है। चाहे वो पेट हो, धमनियां हो या फिर लिवर हो।

2. नीम की पत्तियां चबा लें
नीम एंटीबैक्टीरियल है जो कि स्किन को अंदर से साफ करने में मदद कर सकता है। साथ ही ये ब्लड प्यूरीफायर की तरह भी काम करता है और खून साफ करने में मदद करता है। जब आप सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों को चबा लेते हैं तो इससे शरीर की गंदगी को साफ करने में मदद मिलती है। ये खून ही नहीं साफ करता बल्कि, शरीर के कई अंगों की सफाई में मददगार है।
तो, सुबह उठने के बाद आपको इन दोनों टिप्स को फॉलो करना चाहिए जो कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद हैं और स्वामी रामदेव और आचार्य बालतकृष्ण भी इससे आयुर्वेदिक दिनचर्या के बारे में बताते रहे हैं।