1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी प्रदूषण का असर होता है, गर्भावस्था के दौरान मां को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?

क्या गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी प्रदूषण का असर होता है, गर्भावस्था के दौरान मां को किन बातों का ख्याल रखना चाहिए?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Dec 17, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Dec 17, 2025 02:47 pm IST

Pollution Effect On Baby In Pregnancy: गर्भावस्था में आप क्या करते हैं कैसे रहते हैं इसका असर आपके होने वाले बच्चे पर भी पड़ता है इसलिए अपने आस पास के वातावरण को नजरअंदाज न करें। डॉक्टर से जानते हैं कि क्या प्रदूषण का असर गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य पर भी होता है।

गर्भावस्था के दौरान प्रदूषण का असर- India TV Hindi
गर्भावस्था के दौरान प्रदूषण का असर Image Source : FREEPIK

दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर जिस हिसाब से बढ़ रहा है। हर मोर्चे पर अलर्ट रहने की जरूरत है। प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को खराब नहीं कर रहा बल्कि पूरे सेहत पर असर डाल रहा है। बच्चों पर प्रदूषण का असर घातक हो सकता है। सिर्फ बच्चे ही नहीं गर्भ में पल रहे शिशु पर भी प्रदूषण का असर हो सकता है। कई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि प्रेग्नेंसी के दौरान मां जिस तरह के वातावरण में रहती है, गर्भ में पल रहे शिशु के विकास पर उसका सीधा असर पड़ता है।

गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी सकता है प्रदूषण का असर

आशा आयुर्वेदा की डाइरेक्टर और स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर चंचल शर्मा ने बताया गर्भवती महिला जिस तरह के वातावरण में रहती है, जहां वह सांस लेती है, वहां की हवा अगर प्रदूषित है तो उसमें मौजूद हानिकारक कण और विषैले तत्व गर्भवती  महिला के फेफड़े द्वारा उसके रक्त में घुल जाते हैं। यही ब्लड प्लेसेंटा द्वारा गर्भ में पल रहे शिशु तक पहुंचता है और वह उसके मानसिक और शारीरिक विकास पर असर डालता है। 

गर्भावस्था में वायु प्रदूषण के दुष्प्रभाव

प्रदूषित वायु में रहने से गर्भ में पल रहे शिशु के ऑवरऑल विकास पर प्रभाव पड़ता है। इससे समय से पहले डिलीवरी हो सकती है। बच्चे का वजन कम हो सकता है और गर्भपात है जोखिम भी बढ़ जाता है। कुछ शोधो में यह भी सामने आया है कि इस प्रदूषित हवा से बच्चे का फेफड़ा और मस्तिष्क का विकास सही तरीके से नहीं हो पाता और कमजोर हो सकते हैं। जन्म के बाद ऐसे बच्चों में अस्थमा, एलर्जी जैसे रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है।  

जल और ध्वनि प्रदूषण का असर

वायु प्रदूषण के बारे में तो लोग जानते हैं लेकिन क्या आपको प्रदूषित पानी और ध्वनि प्रदूषण से भी शिशु के विकास पर असर पड़ता है। प्रदूषित पानी के कई तरह के नुकसानदायक बैक्टीरिया और कीटनाशक पाए जाते हैं जो गर्भवती महिला और उसके गर्भ में पल रहे शिशु दोनों को प्रभावित करते हैं। गर्भावस्था के दौरान तेज आवाज के संपर्क में आने से महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और वह स्ट्रेस महसूस कर सकती है, जिससे बच्चे के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ता है। इसलिए ध्वनि प्रदूषण को भी इग्नोर न करें। 

गर्भावस्था में प्रदूषण से बचाव के उपाय

  • गर्भावस्था के दौरान जितना हो सके घर में ही रहें। बाहर निकलने से बचें। घर के अंदर एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। 
  • बाहर निकलने पर N95 मास्क का उपयोग जरूर करें और घर के अंदर हवा को स्वच्छ बनाने के लिए पौधे लगाएं। 
  • साफ और हल्के गुनगुने पानी का सेवन करें। 
  • आपने खाने में पौष्टिक चीजें और विटामिन सी से भरपूर भोजन को शामिल करें। 

आयुर्वेद के अनुसार गर्भावस्था में आपका मन शांत और वातावरण स्वच्छ होना चाहिए, इससे शिशु का विकास अच्छे से होता है और तनाव भी कम होता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।