1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. हार्ट के लिए रोजाना कितनी देर वॉक करनी चाहिए, डॉक्टर ने बताया कितने किलोमीटर और किस स्पीड में करने से होगा फायदा

हार्ट के लिए रोजाना कितनी देर वॉक करनी चाहिए, डॉक्टर ने बताया कितने किलोमीटर और किस स्पीड में करने से होगा फायदा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 02, 2025 07:56 am IST,  Updated : Apr 02, 2025 08:14 am IST

How Much Walk For Heart: हार्ट के लिए बेहतरीन एक्सरसाइज है ब्रिस्क वॉकिंग, इससे दिल की सेहत में तो सुधार आता ही है साथ ही कई बीमारियों का खतरा भी दूर होता है। हार्ट के डॉक्टर से जानिए रोजाना कितनी देर और किस स्पीड में वॉक करनी चाहिए।

दिल के लिए वॉक- India TV Hindi
दिल के लिए वॉक Image Source : FREEPIK

दिल स्वस्थ तो सेहत तंदरुस्त। जी हां हमारा शरीर हमारे हार्ट से ही चल रहा है। अगर हार्ट ने धड़कना बंद कर दिया तो हम डेड है। इसलिए जिंदगी में भागदौड़ कितनी भी हो लेकिन दिल को स्वस्थ रखने के लिए समय जरूर निकालें। हार्ट के लिए सबसे अच्छी एक्सरसाइज वॉक को माना जाता है। डॉक्टर से जानते हैं रोजाना कितनी देर वॉक करने से हार्ट फिट रह सकता है और किस स्पीड में चलना चाहिए। कितने किलोमीटर की वॉक हार्ट के लिए अच्छी मानी जाती है।

डॉक्टर अशोक सेठ (चेयरमेन फॉर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट, दिल्ली) ने बताया कि हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको 200 मिनट की ब्रिस्क वॉक हफ्ते में जरूर करनी चाहिए। 200 मिनट यानि सप्ताह में 5 दिन करीब 40 मिनट की ब्रिस्क वॉक करें। जिसमें 5 मिनट का वॉर्मअप और 5 मिनट का कूलडाउन शामिल होता है। इतनी देर ब्रिस्क वॉक करना आपके दिल को स्वस्थ रख सकता है।

कितनी स्पीड में वॉक करें?

हार्ट के लिए आपको ब्रिस्क वॉक करनी चाहिए। ब्रिस्क वॉक का मतलब है कि आप जब वॉक करें तो एक सेंटेंस से ज्यादा एक बार में न बोल पाएं। आपको गपशप करते हुए घंटों नहीं टहलना है। आपको ऐसे जॉगिंग करनी है कि बात करने में परेशानी हो। अब ये अलग अलग उम्र के लोगों के लिए अलग स्पीड हो सकती है। 

क्या हार्ट के लिए जिम में एक्सरसाइज करना अच्छा है?

जिम में एक्सरसाइज करना हार्ट के लिए नहीं बल्कि बॉडी बिल्डिंग के लिए अच्छा है। इससे हार्ट हेल्थ में कोई खास सुधार नहीं आता है। जब आप बॉडी के विपरीत वजन उठाते हैं वेट ट्रेनिंग करते हैं तो इससे मसल्स बनती है, लेकिन कई बार ज्यादा हैवी वेट या अचानक से ज्यादा एक्सरसाइज करने से दिल की सेहत में सुधार आने की बजाय हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

हार्ट के लिए बेस्ट एक्सरसाइज क्या है?

हार्ट के लिए बेस्ट एक्सरसाइज की बात करें तो ब्रिस्क बॉक, एरोबिक्स, स्विमिंग, साइकलिंग, रनिंग अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती हैं। इससे आपके हार्ट को मजबूत मिलती है। रोजाना की वॉक ही हार्ट के लिए काफी है। हां अगर आप 40 मिनट से ज्यादा ब्रिस्क वॉक करते हैं तो ये आपके वेट लॉस या कैलोरी बर्न में मदद करती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।