1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चुकंदर का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए? इस ड्रिंक को पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

चुकंदर का जूस कितने दिन तक पीना चाहिए? इस ड्रिंक को पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 19, 2025 04:24 pm IST,  Updated : Mar 19, 2025 04:24 pm IST

क्या आप जानते हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर चुकंदर का जूस पीना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है?

चुकंदर का जूस- India TV Hindi
चुकंदर का जूस Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चुकंदर के जूस में विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा औषधीय गुणों से भरपूर इस जूस को पीने की सलाह दी जाती है। आइए चुकंदर के जूस को अपने डाइट प्लान में शामिल करने के सही तरीके के बारे में जानते हैं।

कितने दिन तक पिएं?

आप चुकंदर के जूस को 10 से 15 दिनों तक पी सकते हैं। अगर आप चाहें तो बीटरूट जूस को एक हफ्ते में दो से तीन बार भी कंज्यूम कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको एक दिन में एक गिलास से ज्यादा चुकंदर का जूस नहीं पीना चाहिए वरना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

अगर आप सही मात्रा में और सही तरीके से चुकंदर का जूस पीते हैं, तो आप अपनी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। एनीमिया से छुटकारा पाने के लिए बीटरूट जूस पिया जा सकता है। चुकंदर का जूस आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। लिवर और दिल की सेहत को मजबूत बनाए रखने के लिए भी चुकंदर का जूस पीने की सलाह दी जाती है।

गौर करने वाली बात

अगर आप अपने स्टैमिना को बढ़ाना चाहते हैं, तो चुकंदर का जूस पीना शुरू कर दीजिए। आपको जानकर हैरानी होगी कि चुकंदर के जूस में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, बस शर्त ये है कि आपको इसे सही मात्रा में और सही तरीके से अपने डाइट प्लान में शामिल करना होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।