Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. उल्टी वॉक करने के फायदे, रोज कितने कदम चलने चाहिए, जिससे सेहत को मिल सकते हैं जबरदस्त लाभ

उल्टी वॉक करने के फायदे, रोज कितने कदम चलने चाहिए, जिससे सेहत को मिल सकते हैं जबरदस्त लाभ

Written By: Vanshika Saxena Published : Feb 24, 2026 07:34 pm IST, Updated : Feb 24, 2026 07:34 pm IST

Benefits of backward walking: क्या आप जानते हैं कि उल्टी वॉक करना यानी बैकवर्ड वॉकिंग करना आपकी सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है?

बैकवर्ड वॉकिंग- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK बैकवर्ड वॉकिंग

वॉक करने के फायदों के बारे में तो अक्सर बात होती रहती है लेकिन क्या आपको पता है कि उल्टी वॉक करने से भी आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक बैकवर्ड वॉकिंग भी सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकती है। अब सवाल ये उठता है कि एक दिन में कितने कदम बैकवर्ड वॉकिंग करनी चाहिए? हर रोज उल्टी वॉक करना शुरू कर दीजिए और महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

एकाग्रता बढ़ाने में कारगर- बैकवर्ड वॉकिंग यानी आप पीछे की तरफ देखे बिना वॉक करते हैं। उल्टी वॉक करने से एकाग्रता यानी फोकस बढ़ता है। बॉडी के बैलेंस को सुधारने के लिए भी उल्टी वॉक की जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एथलीट्स के लिए भी बैकवर्ड वॉकिंग काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। बैकवर्ड वॉक करने से याददाश्त को भी बूस्ट किया जा सकता है।

मिलेंगे फायदे ही फायदे- अगर आप रेगुलरली बैकवर्ड वॉकिंग करते हैं, तो आपके घुटने और टखने को मजबूत बनाया जा सकता है। इतना ही नहीं, वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए भी उल्टी वॉक की जा सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बैकवर्ड वॉकिंग रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से और पीठ की मांसपेशियों को टोन करने में कारगर साबित हो सकती है। कमर के दर्द से राहत पाने के लिए उल्टी वॉक की जा सकती है।

कितने कदम चलना चाहिए- अगर आपने कभी भी उल्टी वॉक नहीं की है, तो आपको शुरुआती दिनों में 4-5 मिनट यानी 300-350 कदम ही बैकवर्ड वॉक करनी चाहिए। धीरे-धीरे करके आप अपना टार्गेट बढ़ा सकती हैं और हर रोज 10-15 मिनट उल्टी वॉक कर सकते हैं। ध्यान रहे कि आप जब भी बैकवर्ड वॉकिंग की शुरुआत करते हैं, तो आपको खुले और सुरक्षित मैदान में ही उल्टी वॉक करनी चाहिए जिससे गिरने का या फिर चोट लगने का खतरा न हो।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement