1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज 1 दिन में कितना तरबूज खा सकते हैं, डाइटिशियन से जानिए शुगर में तरबूज खाने का सही तरीका

डायबिटीज के मरीज 1 दिन में कितना तरबूज खा सकते हैं, डाइटिशियन से जानिए शुगर में तरबूज खाने का सही तरीका

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 01, 2026 01:00 pm IST,  Updated : Apr 01, 2026 01:00 pm IST

How Much Watermelon Eat In Diabetes: गर्मी के लिए तरबूज एक अच्छा और पानी से भरपूर फल है। तरबूज में फाइबर काफी ज्यादा होता है। ये नेचुरल स्वीट और दिखने में लाल रंग का होता है। आइये जानते हैं डायबिटीज में तरबूज खा सकते हैं या नहीं और शुगर के मरीज 1 दिन में कितना तरबूज खा सकते हैं।

डायबिटीज में तरबूज- India TV Hindi
डायबिटीज में तरबूज Image Source : FREEPIK

डायबिटीज के मरीज बिना सोचे-समझे कोई भी फल नहीं खा सकते, क्योंकि फलों में नेचुरल स्वीटनेस काफी ज्यादा होती है। इसलिए खाने-पीने को लेकर डायबिटीज के मरीज को बहुत सावधान रहने की जरूरत होती है। डाइट में जरा सा कुछ कम ज्यादा हुआ तो ब्लड शुगर पर इसका सीधा असर पड़ता है। ऐसे में शुगर के मरीज को ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। हालांकि फलों का चुनाव बड़ा सोच समझकर करना होता है। आइये डाइटिशियन से जानते हैं डायबिटीज में तरबूज खाना चाहिए या नहीं, अगर खा रहे हैं तो 1 दिन में कितनी मात्रा में तरबूज खाना चाहिए? 

तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कितना होता है?

तरबूज खाने में बहुत टेस्टी, मीठा और रसीला फल है। तरबूज फुल ऑफ फाइबर और फुल ऑफ वॉटर फ्रूट है। डायबिटीज के मरीज भी तरबूज का स्वाद चख सकते हैं, लेकिन इसे सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। न्यूट्रीशियन और डाइटिशियन स्वाति सिंह की मानें तो तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स 70 से 72 के बीच होता है। चूंकि तरबूज में पानी बहुत ज्यादा होता है इसलिए इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो जाता है। 

क्या डायबिटीज में तरबूज खा सकते हैं?

डाइटिशियन की मानें तो किसी भी भोजन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स ये बताता है कि खाना आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कितनी जल्दी प्रभावित करेगा। खाने के  ग्लाइसेमिक इंडेक्स को 0-100 के बीच मापा जाता है। जिस फूड का जितना ज्यादा ग्लाइसेमिक इंडेक्स होगा वो उतनी जल्दी शुगर लेवल को बढ़ाएगा। ऐसे में तरबूज 70 से ऊपर GA वाला फल है फिर भी इसे शुगर में सीमित मात्रा में खा सकते हैं। फाइबर और पानी ज्यादा होने के कारण इसका असर धीरे और कम होता है। हां स्वाद चखने के लिए आप तरबूज खा सकते हैं।

डायबिटीज में 1 दिन में कितना तरबूज खा सकते हैं?

डाइबिटीज में 0-50 ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फल खा सकते हैं। तरबूज का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भले ही ज्यादा है लेकिन जब आप करीब 120 ग्राम तरबूज खाते हैं तो इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स करीब 5 से 6 रह जाता है। इसलिए तरबूज को डायबिटीज के मरीज खा सकते हैं। इससे ज्यादा तरबूज खाने से बचना चाहिए। इसके अलावा तरबूज का जूस पीने से भी बचना चाहिए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।