1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. विटामिन बी12 कैसे बढ़ाएं, डॉक्टर ने बताया कमी होने पर क्या खाना चाहिए?

विटामिन बी12 कैसे बढ़ाएं, डॉक्टर ने बताया कमी होने पर क्या खाना चाहिए?

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 24, 2025 07:43 am IST,  Updated : Jul 24, 2025 07:43 am IST

Vitamin b12 Food: शरीर में विटामिन बी12 की कमी खतरनाक हो सकती है। इससे नर्व्स पर बुरा असर पड़ता है। जानिए विटामिन बी12 की कमी को कैसे पूरा करें और इसके लिए क्या खाएं।

विटामिन बी12 की कमी कैसे पूरी करें- India TV Hindi
विटामिन बी12 की कमी कैसे पूरी करें Image Source : FREEPIK

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी विटामिन की पूर्ति होना जरूरी है। पिछले कुछ सालों में शरीर में विटामिन बी12 और विटामिन डी की कमी सबसे ज्यादा पाई जाने लगी है। विटामिन बी12 की कमी शाकाहारी लोगों में ज्यादा पाई जाती है। ये ऐसा विटामिन है जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है। विटामिन बी12 शरीर में रेड ब्लड सेल्स बनाने और डीएनए के निर्माण में मदद करता है। दिमाग और तंत्रिकाओं कोशिकाओं के विकास और फंक्शन में अहम रोल प्ले करता है। विटामिन B12 नर्वस सिस्टम को हेल्दी बनाने के लिए जरूरी है। अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो रही है तो डाइट और सप्लीमेंट्स की मदद से इसे पूरा किया जा सकता है। विटामिन बी12 कैसे बढ़ाएं और किन चीजों में विटामिन बी12 मिलता है आइये जानते हैं।

विटामिन बी12 कैसे बढ़ाएं

नॉनवेज में विटामिन बी12- अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आपके लिए विटामिन बी12 के अच्छे ऑप्शन हैं। बीफ लिवर में विटामिन बी12 काफी ज्यादा पाया जाता है। बीफ के अलावा चिकन में भी विटामिन बी12 होता है। फिश खाने के शौकीन विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए सैल्मन फिश खा सकते हैं। टूना फिश और सार्डिन में भी विटामिन बी12 पाया जाता है। इसके अलावा शेलफिश भी विटामिन बी12 के अच्छे सोर्स में शामिल है। इन चीजों को खाने से शरीर में विटामिन बी12 की दैनिक कमी को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

शाकाहारी खाने में विटामिन बी12- डेयरी प्रोडक्ट में विटामिन बी12 अच्छी मात्रा में पाया जाता है। दूध पीने से कैल्शियम और विटामिन बी12 मिलता है। पनीर, स्विस, मोज़रेला और चेडर जैसे पनीर विटामिन बी12 से भरपूर होते हैं। दही में भी विटामिन बी12 पाया जाता है। आप रोजाना दही को डाइट का हिस्सा जरूर बनाएं। हालांकि इसके लिए प्लेन दही खाना ही अच्छा होता है।

अंडे में विटामिन बी12- अंडे में भी विटामिन बी12 पाया जाता है। खातसौर से अंडे की जर्दी, विटामिन बी12 का एक बेहतरीन स्रोत है। अंडे में विटामिन बी12 के अलावा विटामिन डी, प्रोटीन और दूसरे जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। रोजाना अंडे खाकर भी विटामिन बी12 की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

फोर्टिफाइड फूड- शाकाहारी और वीगन लोगों के लिए फोर्टिफाइड फूड विटामिन बी12 का एक अच्छा स्रोत है। ये ऐसे खाद्य पदार्थ हैं जिन्हें सिंथेटिक बी12 के साथ तैयार किया जाता है। इसमें फोर्टिफाइड प्लांट मिल्क जैसे बादाम, सोया, जई और चावल का दूध शामिल किया जाता है। जिसे विटामिन बी12 से फोर्टिफाइड किया जाता है। फोर्टिफाइड सीरियल्स में भी विटामिन बी12 होता है। इसके अलावा फोर्टिफाइड न्यूट्रीशनल यीस्ट में भी विटामिन बी12 शामिल किया जाता है।

विटामिन बी12 के लिए सप्लीमेंट- अगर डाइट से विटामिन बी12 की कमी पूरी नहीं हो रही है तो आप डॉक्टर को दिखाकर कोई टैबलेट, कैप्सूल या लिक्विड ड्रॉप्स की मदद से शरीर में विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं। ओवर द काउंटर विटामिन सप्लीमेंट्स लेने से आपको बचना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।