1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. तपती गर्मी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, हीट वेब से खुद को बचाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा ठंडा

तपती गर्मी भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी, हीट वेब से खुद को बचाने के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें, शरीर रहेगा ठंडा

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 27, 2026 06:42 am IST,  Updated : Apr 27, 2026 06:42 am IST

Best Food For Summer For Cool Body: शरीर को ठंडा रखने के लिए खाने में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए, जो अंदर से कूल रखे। आयुर्वेद के मुताबिक इन चीजें को सेवन गर्मी में लू और बीमार होने से बचाने में मदद करता है।

गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं- India TV Hindi
गर्मी में शरीर को ठंडा रखने के लिए क्या खाएं Image Source : FREEPIK

अप्रैल में इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि 9-10 बजे के बाद घर से निकलना मुश्किल होने लगा है। एसी और कूलर को छोड़कर एक मिनट के लिए भी राहत नहीं है। आसमान से बरसती आग के कारण शरीर को खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही है। इस गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा बनाए रखने के लिए, लू और हीट वेब से बचने के लिए डाइट में कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें, जो गर्मी में फायदेमंद होती हैं। आयुर्वेद में शरीर को ठंडा रखने के लिए कई चीजों को जिक्र किया जाता है। स्वामी रामदेव की मानें तो सत्तू, छाछ, पुदीना और मिश्री जैसी चीजें शरीर को अंदर से ठंडक देती हैं। जानिए गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं।

गर्मी से बचने के लिए क्या खाएं?

इस सड़ी गर्मी में लोग बाजार में मिलने वाले ठंडे सॉफ्ट ड्रिंक को प्यास बुझाने और गर्मी से राहत पाने के लिए पी रहे हैं, लेकिन इससे शरीर को कई नुकसान होते हैं। इसकी बजाय शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए सत्तू, छाछ, लस्सी, शिकंजी, आम का पना और गन्ने का रस पीएं। इससे शरीर अंदर से ठंडा रहेगा। बाहर से इनमें से कोई चीज खा पी रहे हैं तो एकदम गर्मी में इनका सेवन करने से बचें। खासतौर से गन्ने का रस सुबह या शाम को ही पीएं।

गर्मी में कैसे ख्याल रखें 

इन दिनों पेट खराब होने, फूड पॉइजनिंग होने और उल्टी दस्त होने का खतरा बढ़ जाता है। इससे बचने के लिए हल्का भोजन करें। खाने में पानी से भरपूर चीजें शामिल करें। ज्यादा फल और सलाद खाएं। हल्के रंगों वाले सूती कपड़े पहने, शरीर पूरी तरह ढक कर रखें, पानी की बोतल साथ लेकर चलें। इससे बीमार होने का खतरा कम होगा।

लू से बचाएं आयुर्वेदिक उपाय

  • सेब का सिरका
  • गिलोय का जूस
  • बेल का शर्बत
  • चंदनासव
  • खस का शर्बत

गर्मी से बचाने वाले घरेलू उपाय

  • धनिये-पुदीने का जूस
  • सब्जियों का सूप
  • भुना प्याज और जीरा
  • नींबू पानी का सेवन करें

लू से बचाए नेचुरल थेरेपी 

  • प्याज के रस से करें चेस्ट पर मसाज
  • इमली पानी से करें हाथ-पैर की मसाज
  • बर्फ से स्पाइन मसाज फायदेमंद

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।