1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फेसमास्क पहनने से आंखों में हो रही जलन तो ना करें अनदेखा, इन बातों का रखें ध्यान

फेसमास्क पहनने से आंखों में हो रही जलन तो ना करें अनदेखा, इन बातों का रखें ध्यान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 01, 2021 11:21 pm IST,  Updated : Jan 01, 2021 11:21 pm IST

सही तरीके से मास्क नहीं पहनने से आंखों को नुकसान पहुंचता है। कई लोग ऐसा मास्क पहनते हैं जो उनके चेहरे पर फिट नहीं होता। इससे नाक खुली रह जाती है और गर्म छोड़ी हुई हवा मास्क के ऊपर से जाती है जिससे आंखें सूख जाती हैं।

face mask- India TV Hindi
face mask Image Source : INSTAGRAM/VANESSABARKERFITNESS

किसी ने ऐसा कभी नहीं सोचा था कि फेसमास्क पहनने इतना जरूरी हो जाएगा। कोरोना वायरस के चलते मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया। ऐसा ना करने पर जुर्माना भी लगाया गया। मास्क पहनने से लोगों को सिर्फ सांस की बदबू और डेंटल परेशानी का ही सामना नहीं करना पड़ता, बल्कि मास्क से आंखों में जलन जैसी परेशानी होने के नए मामले सामने आ रहे हैं। अगर आपने लंबे समय तक मास्क पहनने के बाद अपनी आंखों में जलन महसूस की है तो आप अकेले नहीं हैं। कई लोग मास्क पहनने की वजह से आंखों में धुंधलापन, आंखों की जलन और सूखापन जैसी कई समस्याओं से लोग जूझ रहे हैं और नेत्र रोग विशेषज्ञों के पास जा रहे हैं। 

सर्दियों में इन 4 कारणों से होता है ज्यादा सोने का मन, अर्ली मार्निंग बिस्तर से उठने के लिए काम आएंगे ये टिप्स

दरअसल, आंखों की समस्या का कारण गलत तरीके से मास्क पहनना है। जब आपका मास्क आपके चेहरे पर फिट नहीं होता है या आपकी नाक से गर्म सांस मास्क के ऊपर से गुजरती है तो आंखें सूख जाती है। ये भांप आपके नेचुरल आंसू को आसानी से सुखा सकती है। जो आंखों की सूजन का कारण बन सकती है, और ऑक्सीडेटिव तनाव को बढ़ा सकती है। इसके अलावा, लंबे समय तक मास्क के इस्तेमाल से पहचान में आई आंखों की अन्य समस्या में बैक्टीरियल पलक संक्रमण, कॉर्नियल क्षति, मास्क पर एलर्जी जैसी जलन है। अगर आप भी आंख से जुड़ी स्वास्थ्य चिंताओं का सामना कर रहे हैं, तो आंखों की सुरक्षा के कुछ उपाय जानना चाहिए। 

मास्क को ठीक से पहनें

आंख की समस्या मास्क को गलत तरीके से पहनने के चलते होती है। जब आपका मास्क ठीक से फिट नहीं है या आपकी नाक खुली रह गई है, तो आपके मुंह से निकली गर्म हवा मास्क के ऊपर से जाती है और आंखें सूख जाती हैं। इसलिए जरूरी है कि आप मास्क चेहरे पर फिट ही पहनें। अगर आप जगह छोड़ देते हैं या सिर्फ मुंह को ढकते हैं, तो इससे न सिर्फ संक्रमण का खतरा बढ़ेगा बल्कि आपकी आंखों के लिए समस्या का कारण भी बन सकता है।

ऐसा मास्क खरीदें जिसे पहनने से सांस लेने में परेशानी ना हो

बाजार में कई तरह के मास्क उपलब्ध हैं, हमेशा ऐसा मास्क खरीदे जो कॉटन के कपड़े का बना हो और जिसमें सांस लेना आसान हो। अगर आपका मास्क बहुत बड़ा है और आपकी आंखों को छूता है, तो कॉर्निया में खरोंच और जलन जैसी सामस्या हो सकती है। ऐसा मास्क खरीदे जो नर्म कपड़े से बना हो और बार-बार वॉश किया जा सके। मास्क ऐसे लगाएं कि वो आपकी आंखों को नहीं छुएं।

ठंड में घटाना चाहते हैं वजन तो ट्राई करें कलौंजी, ये है इस्तेमाल करने का आसान तरीका

अपनी आंखों को ना छुएं

मास्क लगाते समय अपनी आंखों को बार-बार ना छुएं। नाक से निकली हुई गर्म हवा आपको असुविधा में डाल सकती है। हमारे हाथों पर कई तरह के बैक्टीरिया होते हैं जो आंखों तक शिफ्ट हो सकते हैं। इससे जलन और सूखापन हो सकता है। इसलिए, अपने चेहरे से अपने हाथों को दूर रखें। 

आंखों पर गर्म सेक लगाएं

आप आंख की जलन से राहत के लिए गर्म सेक का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। गर्म पानी में साफ कपड़े को गीला कर कुछ मिनट के लिए आंख को बंद करके आंख की पुतलियों पर रखें। पानी की गर्मी आपकी आंखों को आराम देगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।