1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शकरकंद ठंडा है या गर्म? जानें सर्दियों में किन लोगों को ज़रूर करना चाहिए इसका सेवन?

शकरकंद ठंडा है या गर्म? जानें सर्दियों में किन लोगों को ज़रूर करना चाहिए इसका सेवन?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 27, 2024 09:07 pm IST,  Updated : Dec 27, 2024 09:07 pm IST

शकरकंद की गिनती फलों और सब्जियों दोनों में की जाती है। यह सर्दियों के मौसम में खूब बिकता है। क्या आप जानते है इसकी तासीर ठंडा है या गर्म? जानते हैं शकरकंद खाने का सही तरीका पर उससे पहले जानते हैं शकरकंद की तासीर कैसी होती है।

शकरकंद - India TV Hindi
शकरकंद Image Source : SOCIAL

शकरकंद की गिनती फलों और सब्जियों दोनों में की जाती है। यह सर्दियों के मौसम में खूब बिकता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ये फल कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसे कॉर्बोहाइड्रेट और फाइबर का पावरहाउस भी कहा जाता है इसलिए, आलू की जगह शकरकंद खाना एक बेहतर विकल्प है। इसमें विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं, इसका फाइबर भी मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है। साथ ही इसमें कार्बोहाइड्रेट, जिंक और मैगनीशियम जैसे तत्व भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते है इसकी तासीर ठंडा है या गर्म? जानते हैं शकरकंद खाने का सही तरीका पर उससे पहले जानते हैं शकरकंद की तासीर कैसी होती है।

शकरकंद ठंडा है या गर्म?

शकरकंद की तासीर गर्म होती है इसलिए आप आराम से इसे सर्दियों में खा सकते हैं। ये विटामिन सी से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी मजबूत करता है और फ्लू जैसी समस्याओं से बचाव में मदद करता है। इसके अलावा ये शरीर में गर्मी देने का काम भी करता है। 

इन समस्याओं में है फायदेमंद:

  • इम्यून को बनाए मजबूत: सर्दियों में शकरकंद का सेवन आपके लिए बेहद लाभकारी हो सकता है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। इसमें मौजूद विटामिन सी आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करती है। 

  • डाइजेशन करे बेहतर: फाइबर से भरपूर यह शकरकंद का सेवन करने से डाइजेशन दुरुस्त होगा। अगर आपका खाना नहीं पच रहा है तो आप डाइट में इसको ज़रूर शामिल करें।

  • आसानी से घटाए वजन: सर्दियों में लोगों को एक्सरसाइज़ करने में बहुत ज़्यादा आलस आता है। ऐसे में वजन बहुत तेजी से बढ़ता है। इसलिए आप आपने खाने में शकरकंद को शामिल करें। फाइबर से भरपूर यह फल खाने से आपको जल्दी भूख नहीं लगेगी और आप ओवरईटिंग से बचे रहेंगे।

शकरकंद कब खाना चाहिए?

शकरकंद को रात में ना खाएं, खास कर अगर आप मोटापा और डायबिटीज के मरीज हैं। वहीं शकरकंद खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर 12 से 3 के बीच है। शकरकंद को आप उबालकर, स्टीम कर या बेक करके भी खा सकते हैं। सर्दियों में इसे सूप के तौर पर भी लिया जा सकता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।