1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पीलिया खत्म करना है तो आजमाइए मुलेठी सहित ये आयुर्वेदिक नुस्खे, खत्म हो जाएगा जॉन्डिस

पीलिया खत्म करना है तो आजमाइए मुलेठी सहित ये आयुर्वेदिक नुस्खे, खत्म हो जाएगा जॉन्डिस

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Aug 16, 2022 11:00 am IST,  Updated : Aug 16, 2022 11:09 am IST

Jaundice Recovery Tips: आज हम आपको कुछ देसी नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से जॉन्डिस जैसी बीमारी को जल्द ठीक किया जा सकता है।

 Jaundice Recovery Tips- India TV Hindi
Jaundice Recovery Tips Image Source : INDIA TV

Jaundice tips:  बदलते मौसम अपने साथ कई बीमारियां लेकर आता है। खासकर, इस मौसम में कमजोर इम्‍यून‍िटी वाले लोगों को बीमार‍ियां और इंफेक्‍शन होने का खतरा अधिक बना रहता है। इन्हीं बीमारियों में से एक है पीलिया यानी जॉन्डिस, जिसकी वजह से हर साल करीब लाखों लोग इसकी चपेट में आते हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है कि खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से ये बीमारी भयानक रूप ले लेती है जिसे ठीक होने में कई महीने लग जाते हैं। वहीं, डॉक्टरों की मानें तो समय रहते पीलिया से बचाव करना बेहद जरूरी है वरना आगे चलकर ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ देसी नुस्खे बताएंगे जिनकी मदद से जॉन्डिस जैसी बीमारी को जल्द ठीक किया जा सकता है। आइए जानते हैं। 

जॉन्डिस (पीलिया) के लक्षण

  • शरीर में खून की कमी होना
  • शरीर पीला हो जाना
  • पाचन तंत्र कमजोर हो जाना
  • आंखों में पीलापन आना
  • यूरिन का रंग पीला होना
  • जी मचलना
  • भूख न लगना
  • चक्कर आना
  • थकावट, कमजोरी महसूस होना
  • वजन  कम होना

पीलिया को दूर करेंगे ये देसी नुस्खे 

मुलेठी

मुलेठी सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कैल्शियम, ग्लिसराइड एसिड, प्रोटीन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो जॉन्डिस की बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं। इसके लिए सबसे पहले मुलेठी को पीसकर पाउडर बना लें। फिर इस पाउडर में थोड़े से शहद मिलाकर इसका सेवन करें।

नीम का रस

औषधीय गुणों से भरपूर नीम सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होता है।  खासकर, पीलिया के मरीजों इसकी पत्तियां बेहद असरदार है। इसके लिए पहले नीम के पत्तों को पीसकर रस निकाल लें। उसके बाद रोजाना इसका सेवन करें। इससे आपको फर्क नजर आने लगेगा।

साबुत धनिया

साबुत धनिया मसाला भी पीलिया में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए थोड़े से साबुत धनिए को रातभर पानी में भिगोकर छोड़ दें। उसके बाद सुबह इसे पिएं। ऐसा करने से पीलिया जल्द खत्म होने में मदद मिलती है।

मूली

जॉन्डिस को खत्म करने में मूली भी आपके काम आ सकता है। इसके लिए मूली के साथ मूली के पत्तों का रस निकाल लें। उसके बाद इसे काला नमक मिलाकर इसका सेवन करें। इससे पीलिया जल्द खत्म होने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।  

ये भी पढ़ें - 

Pumpkin Seeds: कद्दू के बीज को डाइट में करें शामिल, भूल जाएंगे भूलना, स्टडी में हुई पुष्टि बढ़ती है याददाश्त

Angioplasty: जानें क्यों हुई राजू श्रीवास्तव की तीन बार एंजियोप्लास्टी? आप भी हो जाएं सावधान, रखें इन बातों का ध्यान

Arthritis: अर्थराइटिस की समस्या हैं परेशान तो भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।