1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ 1 मुट्ठी भुना चना है कई गंभीर बीमारियों का काल, जान लें किस समय खाने से मिलेगा फायदा?

सिर्फ 1 मुट्ठी भुना चना है कई गंभीर बीमारियों का काल, जान लें किस समय खाने से मिलेगा फायदा?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 16, 2024 07:31 am IST,  Updated : Jul 16, 2024 10:37 am IST

भुना हुआ चना का सेवन करने से हमारी सेहत को कई चौंकाने वाले फायदे मिलते हैं। जानिए इसे कब खाना है ज़्यादा फायदेमंद?

Roasted Gram Benefits- India TV Hindi
Roasted Gram Benefits Image Source : SOCIAL

दिन में अक्सर कई बार हम यूं ही भुना हुआ चना खाते हैं। इसका कुरकुरा स्वाद ज़्यादातर लोगों को पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं भुने हुए चने का सेवन आपके लिए बेहद फायदेमंद हैं। दरअसल, भुने हुए चने में, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रे, आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है।  ऐसे में इसका सेवन कई समस्याओं से निजात दिलाता है।  इसलिए एक दिन में 50 से 60 ग्राम भुने चने का सेवन करना चाहिए। चलिए जानते हैं भुने चने को अपनी डाइट में शामिल करने से आपकी सेहत को क्या क्या फायदे होते हैं।

 

भुने चने खाने से मिलते हैं ये फायदे:

  • वजन करता है कम: अगर आप वेट लॉस के प्रोसेस में हैं तो अपनी डाइट में भुना हुआ चना शमिल करें। भुने हुए चने में प्रोटीन और फाइबर बेहतरीन मात्रा में पाए जाते हैं। इसे खाने से आपका पेट भरा रेहगा और आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। इस वजह से आपके लिए वजन कम करना आसान होगा। 

  • हड्डियों के लिए फायदेमंद: भुने हुए चने में कैल्शियम, फॉस्फेट और मैग्नीशियम जैसे फायदेमंद पोषक तत्व होते हैं जो हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं।

  • दिल की सेहत को करे दुरुस्त: भुने चने में मौजूद पोटेशियम, फाइबर और मैग्नीशियम की मात्रा ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करती है और दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है।  

  •  पाचन के लिए अच्छा: भुना हुआ चना का सेवन करने से आपका पाचन बेहतर होता है। खासकर, कब्ज के मरीजों के लिए इसका सेवन बेहद लाभाकरी है। रोज़ाना 1 मुट्ठी भुने हुए चने का सेवन करने से कब्ज में आराम मिलेगा। 

  • स्किन के लिए फायदेमंद: भुने हुए चने में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन समय से पहले बूढ़ा होने से रोकने और महीन रेखाओं और झुर्रियों को कम करने में मदद कर सकते हैं

  • डायबिटीज में लाभकारी: भुने हुए चने का सेवन डायबिटीज मरीजों के लिए भी लाभकारी है। भुना चना ग्लूकोज सोख लेता है जिससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। 

कब करना चाहिए सेवन?

भुने हुए चने को यूं तो आप कभी भी खा सकते हैं। लेकिन अगर आप इसका सेवन सुबह नाश्ते के समय या शाम को नाश्ते के समय करते हैं तो इससे सेहत को और भी फायदा होगा। 

 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।