1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बवासीर के मरीज काला नमक के साथ मिला लें ये 2 चीज, रोतों-रात कठोर मल को कर देगा मुलायम!

बवासीर के मरीज काला नमक के साथ मिला लें ये 2 चीज, रोतों-रात कठोर मल को कर देगा मुलायम!

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Nov 06, 2023 10:06 pm IST,  Updated : Nov 06, 2023 10:06 pm IST

बवासीर की समस्या में मल सूख जाता है और इसकी वजह से मलाशय में दर्द बढ़ जाता है। ऐसे में जरूरी ये होता है कि मल को मुलायम किया जाए जिससे कब्ज की समस्या दूर हो इस स्थिति में थोड़ी राहत महसूस हो। ऐसे में ये घरेलू उपाय कारगर तरीके से काम कर सकता है। तो, जानते हैं बवासीर में कब्ज को कैसे दूर करें।

 remedy for piles- India TV Hindi
remedy for piles Image Source : SOCIAL

बवासीर में कब्ज को कैसे दूर करें, ये सवाल बहुत से लोग करते हैं। दरअसल, बवासीर के मरीजों की सबसे बड़ी दिक्कत यही होती है। इन मरीजों में मलशाय में सूजन की समस्या हो जाती है जिस वजह से ब्लीडिंग भी होती है। इसक अलावा मल का सूख जाना और लगातार कब्ज रहना इन लोगों को हमेशा बीमार रखता है। ऐसे में इन मरीजों के लिए कुछ घरेलू उपाय कारगर तरीके से काम कर सकते हैं। जैसा काला नमक से जुड़ा ये उपाय बवासीर के मरीजों के लिए लंबे समय तक काम आ सकता है। कैसे, जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

बवासीर के मरीज काला नमक के साथ मिला लें ये 2 चीज

बवासीर के मरीज काला नमक के साथ अजवाइन और हींग का सेवन कर सकते हैं।  आपको करना ये है कि अजवाइन के साथ काला नमक और हींग को तवा गर्म करके भून लें और फिर इसे गर्म पानी में मिला लें। फिर इसका सेवन करें। दूसरा तरीका ये है कि इस तमाम चीजों को भूनकर खा लें। फिर चबा-चबाकर खाएं और गर्म पानी पी लें। रोजाना रात में सोने से पहले ये काम करें।

 piles home remedies
Image Source : SOCIAL piles home remedies

प्लांटर फैसीसाइटिस होने पर कहां दर्द होता है? जानें इसका कारण और उपाय

अजवाइन, काला नमक और हींग के फायदे

1. मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है

अजवाइन, काला नमक और हींग का सेवन मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है। इससे बॉवेल मूवमेंट तेज होता है और आंतों की गति बढ़ती है। इससे पेट की गति तेज हो जाती है और मल त्याग में मदद मिलती है। साथ ही ये तीनों लैक्सटिव की तरह काम करते हैं और मल को पतला करता है और कब्ज की समस्या से राहत मिलती है। 

खून बढ़ाने से लेकर इम्युनिटी बूस्ट करने में इस छोटे से दिखने वाले बीज का नहीं है कोई मुकाबला, ऐसे करें सेवन

2. मल त्याग को आसान बनाता है

 मल त्याग को आसान बनाने में अजवाइन, काला नमक और हींग का सेवन फायदेमंद है। ये फाइबर से भरपूर है जो कि मल को मुलायम करता है और मल त्याग को आसान बनाता है। इससे कब्ज की समस्या से राहत मिलती है और व्यक्ति आराम महसूस करता है। तो, अगर आपको भी बवासीर की समस्या है तो आपके लिए भी ये टिप्स कारगर तरीके से काम कर सकता है। तो, कुछ दिनों तक लगातार रात में इसे फॉलो करें और कब्ज की समस्या नहीं होगी।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।