Wednesday, March 18, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Karwa chauth: करवा चौथ व्रत खोलने के बाद इन चीजों से करें परहेज, नहीं होगी गैस-एसिडिटी की समस्या

Karwa chauth: करवा चौथ व्रत खोलने के बाद इन चीजों से करें परहेज, नहीं होगी गैस-एसिडिटी की समस्या

Written By: Pallavi Kumari @Shabdita_Pallav Published : Nov 01, 2023 02:30 pm IST, Updated : Nov 01, 2023 02:30 pm IST

करवा चौथ व्रत खोलने के बाद अक्सर महिलाएं गैस और एसिडिटी की शिकायत करती हैं। जबकि, अगर आप कुछ बातों का ख्याल रखें तो आपको ये दिक्कत नहीं होगी। तो, जानते हैं इन समस्याओं से बचाव के टिप्स।

 tips to prevent gas acidity after fasting - India TV Hindi
Image Source : SOCIAL tips to prevent gas acidity after fasting

करवा चौथ व्रत के बाद शाम को जब महिलाएं अपना व्रत खोलती हैं तो अक्सर गैस और एसिडिटी की शिकायत करती हैं। दरअसल, बॉडी कई घंटों से डिहाइड्रेशन का शिकार होता है और कुछ न खाने -पीने की वजह से पेट का मेटाबोलिज्म स्लो हो चुका होता है। ऐसे में व्रत के बाद जैसे ही आप कुछ खाते हैं इससे आपको एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है। दूसरा, पानी की कमी से वो खाना सही से पच नहीं पाता है और डाइजेशन दिनभर  के बाद धीरे-धीरे शुरू हो रहा होता है जिसकी वजह से गैस की समस्या हो सकती है।

करवा चौथ व्रत खोलने के बाद इन चीजों से करें परहेज-Tips to prevent gas acidity after fasting

1. व्रत के बाद भारी खाना न खाएं

व्रत में घर में अक्सर लोग कई प्रकार के पकवान बनाकर रखते हैं।  महिलाएं सोचती हैं कि व्रत खोने के बाद ये सब खाएंगी। लेकिन, व्रत के बाद इन चीजों को सेवन गैस और एसिडिटी की समस्या का कारण बन सकता है। इसलिए व्रत के बाद कभी भी भारी भोजन न करें बल्कि कुछ हल्का खाएं। जिससे ये आराम से पच जाए और आपको पेट से जुड़ी समस्याएं न हो। इनकी जगह दूध, जूस और फ्रूट्स खाएं। 

vrat thali
Image Source : SOCIALvrat thali

Karwa Chauth 2023: लास्ट मिनट में खुद को करें ऐसे तैयार, बस चुन्नी और बालों को दें ये ट्विस्ट

2. रेस्तरां जाने से बचें

आजकल ये चलन में है कि लोग व्रत खोलने के बाद रेस्तरां जाते हैं। जबकि, ऐसा करने से बचना चाहिए। क्योंकि पूरे दिन के व्रत के बाद जब आप बाहर का खाना खाएंगे तो ये पेट के लिए सही नहीं है। इसके अलावा आपको एसिडिटी और गैस की समस्या हो सकती है। साथ ही अपच की भी दिक्कत हो सकती है। तो, आप  करवा चौथ व्रत खोलने के बाद घर का ही खाना खाएं। 

क्या फूलगोभी से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें सर्दियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली इस सब्जी के नुकसान

3.  फास्ट फूड और तेल मसालों के सेवन से बचें

भले ही आपको जितना पसंद हो लेकिन व्रत के बाद फास्ट फूड और ज्यादा तेल मसालों के सेवन से बचें। ऐसा इसलिए कि ये बहुत नुकसानदेह हो सकते हैं और लंबे समय तक आपको परेशान कर सकते हैं। इससे कई दिनों तक आपको पेट में दर्द हो सकता है। साथ ही गैस और एसिडिटी की समस्या रह सकती है। तो, इन टिप्स की मदद लें और व्रत के बाद  इन चीजों से परहेज करें।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement