1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. क्या फूलगोभी से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें सर्दियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली इस सब्जी के नुकसान

क्या फूलगोभी से यूरिक एसिड बढ़ता है? जानें सर्दियों में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली इस सब्जी के नुकसान

 Published : Nov 01, 2023 11:59 am IST,  Updated : Nov 01, 2023 11:59 am IST

फूल गोभी खाने के नुकसान: सर्दियों में इस सब्जी की भरमार होती है। लोग इसे पराठा, सब्जी और अचार बनाकर खाते हैं। जबकि, इसका ज्यादा सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है। जैसे यूरिक एसिड के मरीज। लेकिन, क्यों जानते हैं विस्तार से।

cauliflower - India TV Hindi
cauliflower Image Source : SOCIAL

फूल गोभी इस मौसम में सबसे ज्यादा खाई जाने वाली सब्जी है। लोग इससे पराठा, सब्जी, पकोड़ा और तमाम प्रकार की चीजें बनाते हैं और खाते हैं। लेकिन, इसका इतना ज्यादा सेवन किस हद तक शरीर के लिए फायदेमंद है। तो, सर्दियों के लिहाज से देखा जाए तो इस सब्जी की तासीर गर्म है और इसमें कई प्रकार के न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर को तमाम प्रकार की बीमारियों से बचने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। लेकिन, कुछ स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। जैसे कि एक स्थिति है हाई यूरिक एसिड। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

क्या फूलगोभी से यूरिक एसिड बढ़ता है-Does cauliflower high in uric acid in hindi?

फूलगोभी का सेवन यूरिक एसिड की समस्या में नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, फूलगोभी में प्यूरीन होता है और इस सब्जी के अधिक सेवन से आपके शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण हो सकता है। इससे आगे चलकर किडनी-स्टोन और गाउट जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा ये हमारी मेटाबोलिक गतिविधियों को भी प्रभावित करती है जिससे प्यूरिन मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है और ये शरीर में बढ़ता जाता है। इसलिए अगर आप हाई यूरिक एसिड के मरीज हैं तो इस सब्जी को खाने से बचें। 

सामने आया डेंगू का सबसे जानलेवा रूप! तबाह कर सकता है आपके ब्रेन का काम काज

फूल गोभी खाने के नुकसान-Cauliflower side effects

-फूलगोभी गंभीर एनाफिलेक्सिस(anaphylaxis) को ट्रिगर कर सकती है जो किसी पदार्थ के प्रति शारीरिक एलर्जी प्रतिक्रिया है।

-फूलगोभी में रैफिनोज नामक शुगर होता और इसे तोड़ना कठिन होता है। इसकी वजह से गैस्ट्रिक समस्याएं होती हैं और सूजन और पेट फूलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
-फूलगोभी, हाइपोथायरायडिज्म या इसी तरह की स्थिति से पीड़ित लोगों को सब्जी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ये थायराइड हार्मोन को प्रभावित करता है।

हड्डी किस से बनती है? जान लें नहीं तो जर्जर हो जाएंगी आपकी 206 हड्डियां

 तो, इस प्रकार से फूल गोभी खाना आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए, ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। पेट ठीक न होने पर या फिर हाई यूरिक एसिड की समस्या में तो इसके सेवन से बिलकुल बचें। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।