Wednesday, February 25, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. वैलेंटाइन डे के मौके पर स्वामी रामदेव से जानिए - रिश्तों में आए स्ट्रेस को कैसे रखें दूर?

वैलेंटाइन डे के मौके पर स्वामी रामदेव से जानिए - रिश्तों में आए स्ट्रेस को कैसे रखें दूर?

Written by: India TV Entertainment Desk Published : Feb 14, 2022 10:48 am IST, Updated : Feb 14, 2022 10:49 am IST

कई लोग रिश्तों से तंग आकर मुसीबतों से लड़ने की बजाए दुनिया को अलविदा कह देते हैं। वे सुसाइड कर लेते हैं।

स्वामी रामदेव- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV स्वामी रामदेव

आज वैलेंटाइन डे है। आज के दिन हर कपल अपने पार्टनर की अच्छी सेहत के लिए ईश्वर से कामना करता है कि वे सेहतयाब रहे और रिश्ते में खुशियां मिलती रहे। मगर ऐसा भी देखा गया है कि रिश्ते के बीच कड़वाहट आती है।

कई लोग रिश्तों से तंग आकर मुसीबतों से लड़ने की बजाए दुनिया को अलविदा कह देते हैं। वे सुसाइड कर लेते हैं। मौत को गले लगा लेते हैं। बुरा वक्त हर किसी की जिंदगी में आता है। कई बार आप जानते नहीं हैं, लेकिन किसी की मुस्कुराहट के पीछे बहुत दुख भी छिपे होते हैं। लेकिन इन हालातों में खुद को कैसे संभालना है, यही तो सबसे बड़ी परीक्षा होती है। आज के दौर में छोटी-छोटी परेशानियों से लोग स्ट्रेस, एंजाइटी और डिप्रेशन की गिरफ्त में आ जाते हैं और अपनी सेहत खराब कर लेते हैं। 

अगर आप भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। स्वामी रामदेव ने बताया है कि कैसे मुश्किल हालात में भी मुस्कुराते हुए जिंदगी को सही तरीके से जिया जा सकता है। योग ना सिर्फ शारीरिक मजबूत देता है, बल्कि दिमागी तौर पर भी हमें पावरफुल बनाता है। ताकतवर बनाता है। इसे कैसे मुमकिन करना है, ये स्वामी रामदेव से जानिए।

डिप्रेशन में योग:

  1. शीर्षासन
  2. सर्वांगासन
  3. उत्तानपादासन
  4. शलभासन
  5. योग निद्रा
  6. हलासन
  7. योग मुद्रासन
  8. पादहस्तासन
  9. यौगिक जॉगिंग
  10. सूर्य नमस्कार

सर्वांगासन के फायदे:

तनाव और चिंता से मुक्ति मिलती है। 

दिल तक शुद्ध रक्त पहुंचता है।

एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है। 
याद की हुई चीजें भूलते नहीं हैं। 

पादहस्तासन के फायदे:

डिप्रेशन दूर होता है। 
फेफड़ों को स्वस्थ बनाता है। 
सांस संबंधी दिक्कत दूर होती है।
पाचन संबंधी समस्या दूर होती है।
सिर में रक्त संचार बढ़ता है।

पेट में मरोड़- दर्द की समस्या हो सकता है इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम के कारण, स्वामी रामदेव से जानिए इसका कारगर इलाज

मंडूकासन के फायदे:

डायबिटीज को दूर भगाता है। 
पेट और दिल के लिए लाभकारी है।
कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है।
पाचन तंत्र सही करने में सहायक है।
लिवर और किडनी को स्वस्थ रखता है। 

गोमुखासन के फायदे: 

फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है। 
पीठ और बांहों को मजबूत बनाता है। 
रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है। 
शरीर को लचकदार बनाता है। 
सीने को चौड़ा करने में सहायक है। 
शरीर के पॉश्चर को सुधारता है। 

चक्रासन के फायदे: 

कमर, रीढ़ की मसल्स को मजबूत बनाता है। 
त्वचा में चमक आती है। 
सीने को चौड़ा करता है। 
डायबिटीज कंट्रोल होती है।
पेट की चर्बी कम करता है। 

उत्तानपादासन के फायदे:

पैरों की मसल्स मजबूत होती हैं। 
पेट से जुड़ी बीमारियां ठीक होती हैं। 

डिप्रेशन में प्राणायाम:

  1. अनुलोम विलोम
  2. कपालभाति 
  3. भस्त्रिका
  4. भ्रामरी 
  5. उज्जायी
  6. उद्गीथ

डिप्रेशन के लिए आयुर्वेदिक उपाय:

अश्वशिला, पीड़ांतक लें। चंद्रप्रभावटी, त्रियोदशांक, गुग्गुल लें। 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement