1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैसे चेक करूं कि मेरी किडनी ठीक है या नहीं? डॉक्टर ने बताया आसान तरीका, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

कैसे चेक करूं कि मेरी किडनी ठीक है या नहीं? डॉक्टर ने बताया आसान तरीका, ये लक्षण दिखते ही हो जाएं सावधान

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 18, 2025 07:37 am IST,  Updated : Nov 18, 2025 07:38 am IST

Kidney Test: किडनी को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान का बहुत ख्याल रखना चाहिए। अगर शरीर में इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दें तो फॉरन ये टेस्ट करा लें। जिससे समय रहते आपकी किडनी की सेहत का पता लगाया जा सके।

किडनी की जांच कैसे करें- India TV Hindi
किडनी की जांच कैसे करें Image Source : FREEPIK

किडनी को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है क्योंकि ये शरीर को साफ करने का काम करने में अहम भूमिका निभाती है। किडनी शरीर के गंदगी, अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने का काम करती है। शरीर में दो किडनी होती हैं अगर एक किडनी में कोई खराबी आ जाए तो भी इंसान आसानी से जिंदा रह सकता है और उसका स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। हालांकि किडनी को स्वस्थ रखने के लिए हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरूरी है। अगर किडनी में कोई गड़बड़ी लगे तो आप कुछ टेस्ट कर किडनी की सेहत का पता लगा सकते हैं।

किडनी ठीक है या नहीं कैसे जांचें?

किडनी हमारी सेहत के लिए बहुत जरूरी अंग है। यह शरीर से गंदगी और अतिरिक्त पानी को बाहर निकालती है। किडनी ठीक से काम कर रही है या नहीं, इसे जानने के लिए दो आसान और जरूरी टेस्ट होते हैं। पहला है क्रिएटिनिन टेस्ट, जो यह बताता है कि किडनी का फंक्शन सही है या नहीं। दूसरा है यूरिन रूटीन टेस्ट, जिससे पता चलता है कि यूरिन में प्रोटीन तो नहीं जा रहा या कोई इंफेक्शन तो नहीं है। इन दोनों साधारण टेस्ट से किडनी की हेल्थ के बारे में शुरुआती जानकारी मिल जाती है।

किडनी के लिए टेस्ट का नाम

अगर इन टेस्ट में कोई गड़बड़ी आती है, तब डॉक्टर आगे के कुछ और टेस्ट करवाने की सलाह देते हैं, जैसे एक्सटेंडेड किडनी फंक्शन टेस्ट, जिसमें यूरिया, यूरिक एसिड, कैल्शियम, फॉस्फेट आदि की जांच होती है। जरूरत पड़ने पर 24 घंटे का यूरिन प्रोटीन टेस्ट या अल्ट्रासाउंड भी किया जाता है। समय-समय पर किडनी की जांच करवाकर हम किडनी से जुड़ी बीमारियों को शुरुआत में ही पकड़ सकते हैं और उनका सही इलाज शुरू कर सकते हैं।

किडनी खराब होने के लक्षण

  • किडनी में खराबी आने पर शरीर काफी देरी से इसके संकेत देता है
  • बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी किडनी खराब होने का लक्षण है
  • रात में बार-बार पेशाब आना या टॉयलेट कम आना किडनी खराब होने की ओर इशारा है
  • टॉयलेट का रंग बदला हुआ और पेशाब से गंध आना किडनी खराब का लक्षण है
  • आंखों के आसपास, टखनों, पैरों, हाथों में सूजना आना किडनी डैमेज का लक्षण है
  • त्वचा पर खुजली होना और रूखापन आना किडनी के खराब फंक्शन का असर है
  • क्रॉनिक किडनी डिजीज में नींद न आने और बार बार आंख खुलने की समस्या होती है
  • किडनी खराब होने पर सांस लेने में तकलीफ और मसल्स में ऐंठन होने लगती है
  • पेट खराब होना, उल्टी आना, मितली आना भी किडनी डैमेज का लक्षण हो सकता है

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।