1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ऐसे करेंगे मीठी चीज़ों का सेवन तो सेहत को नहीं होगा कोई नुकसान, जानें Sugar इस्तेमाल करने का सही समय और तरीका?

ऐसे करेंगे मीठी चीज़ों का सेवन तो सेहत को नहीं होगा कोई नुकसान, जानें Sugar इस्तेमाल करने का सही समय और तरीका?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 17, 2024 02:33 pm IST,  Updated : Aug 17, 2024 02:33 pm IST

कई लोग सुबह की शुरुआत मीठी चीज़ों से करते हैं तो कई लोग रात में सोने से पहले मीठी चीज़ खाते हैं और ऐसा कर लोग अपने शरीर को बीमारियों का घर बना रहे हैं।चलिए जानते हैं मीठा खाने का सही समय क्या है और इसे हम अपनी डाइट में कैसे शामिल करें.

शुगर इस्तेमाल करने का सही समय और तरीका- India TV Hindi
शुगर इस्तेमाल करने का सही समय और तरीका Image Source : SOCIAL

ऐसा कौन है जिसे मीठा खाना पंसद नहीं है? जब मीठा खाने की क्रेविंग होती है तो हम भूल जाते हैं कि दिन है या रात झटपट आर्डर कर मनपसंद की चीज़ें मंगाकर खाने लगते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मीठा खाने का भी सही समय और तरीका होता है? आपको यह पढ़ने में अटपटा लगे लेकिन आजकल लोगों का शुगर तेजी से इसलिए बढ़ रहा है क्योंकि मीठा खाने पर कोई कंट्रोल नहीं है। साथ ही लोगों को पता ही नहीं है कि किस समय मीठी चीज़ों का सेवन नहीं करना चाहिए। कई लोग सुबह की शुरुआत मीठी चीज़ों से करते हैं तो कई लोग रात में सोने से पहले मीठी चीज़ खाते हैं और ऐसा कर लोग अपने शरीर को कई गंभीर बीमारियों का घर बना रहे हैं। चलिए, जानते हैं मीठा खाने का सही समय क्या है और इसे हम अपनी डाइट में कैसे शामिल करें

सुबह और रात में मीठा खाने से होती हैं ये परेशानियां:

  • सुबह मीठा खाने के नुकसान: कभी भी सुबह की शरुआत मीठी चीज़ों से नहीं करना चाहिए। मीठी चीज़ों में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्व नहीं के बराबर पाए जाते हैं। सुबह मीठा खाने से शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है। सुबह मीठा खाने से पूरे दिन थकान और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। 

  • रात में मीठा खाने के नुकसान: देर रात को आइस क्रीम, मिठाई का सेवन करने से बहुत जल्दी मोटापे की चपेट में आ सकते हैं। रात में स्वीट डिश खाने से ब्‍लड शुगर लेवल भी तेजी से हाई होता है। शुगर बढ़ने से एंग्‍जाइटी, मूड स्विंग, नींद नहीं आना, पाचन में परेशानी और सिरदर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

क्या है मीठा खाने का सही समय?

एक्सपर्ट के अनुसार मीठी चीज़ें खाने का सबसे सही समय दोपहर है। लेकिन अगर आप खाना खाने के तुरंत बाद मीठी चीज़ खाते हैं तो इससे आपका पेट फूल सकता है और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है। इसलिए लंच के एक घंटे बाद आप मीठी चीज़ों का सेवन करें। हैं। दरअसल, अगर आप लंच के एक घंटे के बाद शुगर का सेवन करते हैं तो इससे शरीर को पूरे दिन कैलोरी बर्न का टाइम मिल जाता है।साथ ही कुछ मीठा खाने के बाद थोड़ी देर टहलना भी जरूरी है

मीठा खाने का सही तरीका

मीठी चीज़ों का सेवन हमेशा लंच के बाद करना चाहिए। साथ ही मीठे में अगर आप मिठाई और फिर आइसक्रीम की बजाय फ्रूट्स का सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत भी दुरुस्त होगी और मीठा खाने की क्रेविंग भी खत्म होगी 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।