1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नसों में कमजोरी का बड़ा कारण है शरीर में इस विटामिन की कमी, नर्वस सिस्टम पर पड़ता है बुरा असर

नसों में कमजोरी का बड़ा कारण है शरीर में इस विटामिन की कमी, नर्वस सिस्टम पर पड़ता है बुरा असर

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Jul 08, 2025 07:37 am IST,  Updated : Jul 08, 2025 07:37 am IST

Vitamin For Weakness In Nerves: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नसों का ताकतवर होना भी जरूरी है। लेकिन कई बार विटामिन और पोषक तत्वों की कमी से नसें कमजोर होने लगती है। जानिए कौन से विटामिन की कमी का असर नसों पर पड़ता है।

नसों में कमजोरी का कारण- India TV Hindi
नसों में कमजोरी का कारण Image Source : FREEPIK

नसों की अलग-अलग बीमारियों को मेडिकल भाषा में न्यूरोपैथी कहा जाता है। इसमें शरीर के कुछ हिस्सों की नसों में कमजोरी हो जाती है या वो एक्टिव नहीं रहती हैं। कई बार ये समस्या थोड़े समय के लिए रहती है लेकिन कुछ मामलों में ऐसा स्थायी भी हो सकता है। ये नसें जिस अंग से जुड़ी हैं उसे भी प्रभावित करती हैं। कई बार वो अंग ठीक से काम भी नहीं कर पाता है। 

नसों में कमजोरी कुछ बीमारियों या पोषण की कमी या लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याओं के कारण हो सकती है। शरीर में कुछ खास विटामिन कम होने पर तंत्रिका तंत्र की कमजोरी हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर से टेस्ट जरूर करवा लें। दवाओं और थेरेपी से इसे काफी कंट्रोल किया जा सकता है।

किस विटामिन की कमी से कमजोर होती हैं नसें

नसों के कमजोर होने से पूरा शरीर और कई अंग प्रभावित हो सकते है। इसका बड़ा कारण शरीर में विटामिन बी की कमी को माना जाता है। शरीर में विटामिन 12 की कमी के कारण नर्व्स की कमजोरी होने लगती है। विटामिन बी1, बी6 और बी12 तंत्रिका तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। विटामिन बी1 (थियामिन) कार्बोहाइड्रेट को एनर्जी में बदलता है और नर्व सेल्स को एनर्जी देता है। विटामिन बी6  (पाइरिडोक्सिन) नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने में मददगार है। विटामिन बी12 (कोबालामिन) नसों में अंकड़न की समस्या को दूर करता है। विटामिन बी9 यानि फोलेट भी नसों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। नसों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर भोजन खाएं। 

नसों की कमजोरी दूर करने के लिए क्या खाएं 

नसों को ताकतवर बनाने के लिए विटामिन बी और विटामिन डी से भरपूर चीजें डाइट में शामिल करें। इसके लिए खाने में फिश, ब्राउन ब्रेड, साबुत अनाज, सब्ज़ियां, दूध, ब्राउन राइस, चीज, अंडे की जर्दी, फलियां, दूध और डेयरी प्रोडक्ट शामिल करें।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।