1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नकली शहद खाना लिवर किडनी के लिए है खतरनाक, डॉक्टर ने बताया कैसे करें मिलावटी शहद की पहचान

नकली शहद खाना लिवर किडनी के लिए है खतरनाक, डॉक्टर ने बताया कैसे करें मिलावटी शहद की पहचान

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 27, 2025 01:14 pm IST,  Updated : Aug 27, 2025 01:14 pm IST

Milawati Shahad Ki Pahchan Kaise Karen: पिछले कुछ सालों में शहद की डिमांड तेजी से बढ़ी है। ऐसे में मिलावटी शहद भी धड़ल्ले से बिक रहा है। मिलावटी शहद फायदे की जगह नुकसान कर सकता है। कैसे करें अलसी नकली शहद की पहचान?

शहद में मिलावट की पहचान कैसे करें- India TV Hindi
शहद में मिलावट की पहचान कैसे करें Image Source : FREEPIK

जो लोग चीनी खाने से बचना चाहते हैं वो मिठास के लिए शहद का इस्तेमाल करने लगे हैं। चाय, कॉफी, ग्रीन टी और पानी में शहद डालकर पी रहे हैं। सुबह गर्म पानी में शहद और नींबू डालकर लोग खूब पीते हैं। शहद शरीर के लिए फायदेमंद है, लेकिन अगर आप नकली शहद या मिलावटी शहद इस्तेमाल कर रहे हैं तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। मार्केट में मिलावटी शहद खूब बिक रहा है। मिलावटी शहद में पाए जाने वाले कुछ तत्व किडनी और लिवर को लंबे समय में नुकसान पहुंचा सकते हैं।

यानि अगर आप असली शहद की जगह मिलावट वाला शहद खा रहे हैं तो इससे फायदा नहीं बल्कि नुकसान होगा। इसलिए या तो अपने सामने निकला हुआ शहद ही खाएं या फिर किसी विश्वसनीय से ही शहद लेकर खाएं। अगर मार्केट से शहद खरीदकर खा रहे हैं तो एक बार उसका टेस्ट जरूर कर लें। कहीं आप मिलावटी शहद तो नहीं खा रहे हैं। न्यूट्रिशनिस्ट लीमा महाजन ने शहद को चेक करने के 3 आसान तरीके बताए हैं जिससे मिलावटी शहद का पता लगाया जा सकता है।

मिलावटी नकली शहद की कैसे पहचान करें?

पहला तरीका- किसी प्लेट में शहद डालें और उसमें पानी डालकर धीरे-धीरे प्लेट को घुमाएं। अगर प्लेट में छत्ते जैसी संरचना यानि हनीकॉम्ब पैटर्न जैसा बन जाए तो शहद असली है। अगर शहद तुरंत ही पानी में घुलने लगे और कोई पैटर्न न बने, तो मिलावटी है। शक्कर मिला हुआ या नकली शहद पानी में आसानी से घुल जाता है।

दूसरा तरीका- शहद की पहचान का दूसरा तरीका है NMR टेस्ट, ये वैज्ञानिक तरीका है जिसे Nuclear Magnetic Resonance टेस्ट कहा जाता है। इससे शहद में मिलावट का पता लगाया जा सकता है। शहद में शुगर सिरप मिला होता है तो इससे तुरंत पता चल जाता है।

तीसरा तरीका- एक और तरीका है कि एक गिलास पानी लें और उसमें कुछ बूंदें शहद की डालें। अगर शहद पानी में जम जाए और तुरंत न घुले तो शहद असली है। लेकिन अगर पानी में डालने बाद शहद घुल जाए तो शहद में मिलावट हो सकती है।

नकली शहद कैसे बनता है?

नकली शहद में शुगर सिरप मिलाया जाता है। जो एकदम शहद के जैसा ही लगता है। ऐसे में किसी को इसका पता नहीं चल पाता कि शहद शुद्ध है या मिलावटी।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।