1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. फैटी लिवर वाले सुबह 1 कप पी लें ये चाय, महीनेभर में दिखने लगेगा असर, Liver हो जाएगा Healthy

फैटी लिवर वाले सुबह 1 कप पी लें ये चाय, महीनेभर में दिखने लगेगा असर, Liver हो जाएगा Healthy

 Written By: Bharti Singh
 Published : Mar 10, 2025 08:07 am IST,  Updated : Mar 10, 2025 08:07 am IST

Fatty Liver: फैटी लिवर की समस्या को डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके काफी हद तक ठीक किया जा सकता है। सही खान-पान से लिवर की सेहत में सुधार आने लगता है। सुबह 1 कप ये चाय पीने से फैटी लिवर की समस्या को कम किया जा सकता है।

फैटी लिवर के लिए चाय- India TV Hindi
फैटी लिवर के लिए चाय Image Source : FREEPIK

हमारी डाइट और लाइफस्टाइल का सेहत पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। खराब जीवनशैली शरीर को कई ऐसी बीमारियां दे रही है जिसकी वजह से आपकी सेहत पर गहरा असर पड़ता है। खाने से लिवर, पेट, आंत और किडनी पर असर पड़ता है। खराब खाने से लिवर में बहुत ज्यादा चर्बी जमा होने लगती है जिससे फैटी लिवर की समस्या पैदा हो जाती है। लिवर सेल्स में जब फैटी एसिड्स और ट्राइग्लिसराइड्स बढ़ जाता है तो लिवर फैटी हो जाता है। फैटी लिवर को ठीक करने के लिए डाइट में कुछ अहम चीजों को जरूर शामिल करें। 

फैटी लिवर टेस्ट से पता चल जाता है इसके अलावा कई लक्षणों से भी इसे पहचाना जा सकता है। अगर आपके पेट के आस-पास फैट जमा हो रहा है। एक्ने या स्किन से जुड़ी समस्या हो रही है। आंखों या स्किन पर पीलापन आ रहा है। बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस हो रही है। त्वचा पर काले धब्बों हो रहे हैं तो ये लिवर से जुड़ी समस्याओं की ओर इशारा है। ये लक्षण फैटी लिवर होने पर नजर आते हैं। फैटी लिवर के अलग-अलग ग्रेड हैं। शुरुआत में ही फैटी लिवर का इलाज करने से समस्या को दूर किया जा सकता है। फैटी लिवर में ये चाय काफी असरदार साबित होती है। इस चाय को महीनेभर पीने से लिवर की सेहत में तेजी से सुधार आएगा।

फैटी लिवर को कैसे ठीक करें

डाइटिशियन स्वाति सिंह की मानें तो धनिये और इलायची से बनी चाय लिवर के लिए टॉनिक का काम करती है। इस चाय को बनाने के लिए 1 मुट्ठी धनिया पत्ते और 3 इलाचयी को कूट लें। अब करीब 2 कप पानी को पैन में गर्म करें। इसमें कुटी इलायची और धनिया के पत्ते डालें। पानी को आधा रहने तक उबालें। 1 कप रहने पर छानकर पी लें। इस चाय को सुबह खाली पेट या रात में सोते वक्त पीने से अच्छा असर दिखेगा।

धनिया इलायची की चाय पीने के फायदे

  1. धनिया के पत्ते से बनी चाय पीने से शरीर को फायदा मिलेगा। धनिया डाइजेस्टिव एंजाइम्स के सीक्रेशन को बढ़ाता है। इससे पाचन दुरुस्त होता है। धनिया में एंटी-ऑक्सीडेंट्स काफी ज्यादा होते हैं। जो लिवर को हेल्दी बनाते हैं।

  2. धनिया के पत्तों में पाया जाने वाला जूस लिवर को डिटॉक्स करने का काम करता है। धनिया फाइबर से भरपूर होता है जो इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। धनिया का पानी ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद करता है। धनिया में पाए जाने वाले विटामिन और मिनरल लिवर को रिपेयर करने में मदद करते हैं। जिससे फैटी लिवर को ठीक करने में मदद मिलती है।

  3. वहीं इलायची में डिटॉक्सिफाइंग एजेंट पाए जाते हैं जो शरीर को डिटॉक्स करते हैं और गंदगी को बाहर निकालते हैं। इलायची खाने से पाचन दुरुस्त होता है और लिवर क्लीन होता है। इलायची में पाए जाने वाले पोषक तत्व लिवर एंजाइम के सीक्रेशन को बढ़ाते हैं। जिससे लिवर स्ट्रेस कम होता है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।