1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में इन तीन जगहों पर खुजली का लगातार होना है कई बीमारियों का संकेत, डॉक्टर बता रहे हैं कैसे पहचानें लक्षण

शरीर में इन तीन जगहों पर खुजली का लगातार होना है कई बीमारियों का संकेत, डॉक्टर बता रहे हैं कैसे पहचानें लक्षण

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 26, 2026 07:31 pm IST,  Updated : Jul 26, 2026 07:33 pm IST

अगर आपके शरीर में किसी जगह पर लंबे समय तक लगातार खुजली बनी रहती है, तो यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। डॉक्टर से जानते हैं कैसे

शरीर में लगातार खुजली होना किन बीमारियों का संकेत है- India TV Hindi
शरीर में लगातार खुजली होना किन बीमारियों का संकेत है Image Source : UNSPLASH

शरीर में खुजली होना सामान्य बात है, लेकिन अगर किसी एक जगह पर लंबे समय तक लगातार खुजली बनी रहे, तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकती है। ऐसे में डॉक्टर सलीम ज़ैदी ने अपने यूट्यूब वीडियो में बताया है कि शरीर के किन तीन हिस्सों में लगातार खुजली होना चेतावनी का संकेत हो सकता है और ऐसी स्थिति में आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

शरीर में इन तीन जगहों पर खुजली का होना है गंभीर बीमारियों का संकेत:

  • हथेलियां और पैर के तलवे: अगर रात के सोते समय आपकी हथेलियों और पैर के तलवों में खुजली हो रही है तो यह नॉर्मल नहीं है। यह लिवर की समस्या जैसे कोलेस्टेसिस या बाइल एसिड का रक्त में जमना का संकेत हो सकता है। जब लिवर कमजोर हो जाता है तब हथेलियां और पैर के तलवे में बहुत ज़्यादा खुजली होता है। इसके साथ अगर आपको आंखों में पीलापन है, बहुत ज़्यादा थकान रहती है या पेट के दाएं हिस्से में दर्द है तो सबसे पहले डॉक्टर को दिखाएं और एलएफटी टेस्ट ज़रूर कराएं। 

  • पिंडलियां और टखने: अगर शाम होते होते पिंडलियां और टखने में बहुत ज़्यादा खजुली होती है। खासतौर पर खड़े होने पर तो यह दो बड़ी प्रॉब्लम का सिग्नल हो सकता है। पहला है ब्लड शुगर का हाई होना। इस वजह से नसों में सूखापन और खुजली होती है। दूसरा कारण है पैर की नसों की कमजोर। आपके पैरों की नसें खून को ऊपर की तरफ खींचती हैं लेकिन जब ये नसें कमजोर हो जाती हैं तब खून वहीं रुकने लगता है जिससे वहां टॉक्सिन जमा होने लगता है इस वजह से वहां बहुत ज़्यादा खुजली होती है।

  • पीठ और बाजुओं का ऊपरी हिस्सा: अगर आपकी पीठ और बाजुओं के ऊपरी हिस्से के पास लगातार खुजली हो रही है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। यहां खुजली का मतब है कि आपकी किडनीकमजोर हो रही है। आपकी किडनी रोजाना 180 लीटर खून को फिल्टर करती है। लेकिन जब यह कमजोर पड़ती हैं तब फास्फोरस खून में जमा होने लगता है और यह स्किन के नीचे जमा होकर खुजली की समस्या को बढ़ाता है।

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।