1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बड़े कमाल का है सब्जियों का राजा आलू, सबसे ज्यादा पाया जाता है ये मिनरल

बड़े कमाल का है सब्जियों का राजा आलू, सबसे ज्यादा पाया जाता है ये मिनरल

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 04, 2023 01:42 pm IST,  Updated : Nov 04, 2023 01:45 pm IST

Vitamin And Minerals In Potato: आलू स्वाद और सेहत से भरपूर होता है। बिना आलू के सब्जियों का स्वाद अधूरा है। आलू में सबसे ज्यादा मिनरल्स और कैल्शियम पाया जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर आलू इन विटामिन और मिनरल का बड़ा सोर्स है, जो शरीर को तुरंत एनर्जी देता है।

Potato- India TV Hindi
आलू में विटामिन और मिनरल Image Source : FREEPIK

Potato Benefits: हर घर में बच्चे लेकर बुजुर्ग तक सभी को आलू का स्वाद खूब पसंद होता है। जब घर में कोई सब्जी नहीं होती तो दिमाग में आलू की ख्याल आता है। आलू से कई तरह की डिश बनाई जा सकती हैं। आलू की सब्जी, कचौड़ी, पराठे या फिर भुजिया बनाई जा सकती है। कई सब्जियां ऐसी हैं जिनका स्वाद आलू के बिना अधूरा फीका लगता है। आलू मैथी, आलू पालक, आलू मटर, आलू बीन्स, आलू टमाटर, आलू सेम और न जाने कितनी सब्जियां है जो आलू के साथ बनाई जाती हैं। ज्यादातर घर में रोजाना किसी न किसी रूप में आलू का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सब्जियों का राजा आलू सेहत के लिए कितना फायदेमंद है। सबसे सस्ती सब्जियों में गिना जाने वाला आलू विटामिन और मिनरल्स का खजाना है। 

इन बीमारियों में फायदा करता है आलू

आलू खाने से कैंसर, हार्ट और आंतों को फायदा होता है। त्वचा के लिए आलू बेहद फायदेमंद होता है। आलू खाने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे को भी कम किया जा सकता है। पेट को स्वस्थ रखने और गुड बैक्टीरिया बनाने में भी आलू मदद करता है। आंखों के लिए भी आलू फायदेमंद माना जाता है। आलू खाने से शरीर में कपोषण की समस्या को दूर किया जा सकता है।

Potato Benefits
Image Source : FREEPIKPotato Benefits

100 ग्राम आलू में पोषक तत्व

रिपोर्ट्स की मानें तो अगर आप 100 ग्राम आलू खाते हैं तो उससे शरीर को 17.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2.05 ग्राम  प्रोटीन, 0.09 ग्राम फैट, 2.1 ग्राम फाइबर, 15.3 ग्राम स्टार्च, 0.82 ग्राम शुगर,  77 कैलोरी मिलती हैं। 

100 ग्राम आलू में विटामिन और मिनरल

अब आपको बताते हैं कि अगर आप रोजाना 100 ग्राम आलू खाते हैं तो इससे शरीर को कौन-कौन से विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। आलू में सबसे ज्यादा 425 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है। इसके बाद 23 मिलीग्राम मैग्नीशियम, 12 मिलीग्राम कैल्शियम, 6 मिलीग्राम सोडियम, 0.81 मिलीग्राम आयरन, 0.3 मिलीग्राम ज़िंक, 0.11 मिलीग्राम कॉपर, 0.153 मिलीग्राम मैंगनीज़, 57 मिलीग्राम फॉस्फोरस, 0.4 माइक्रोग्राम सेलेनियम, 0.298 मिलीग्राम विटामिन B6, 15 माइक्रोग्राम फोलेट, 12.1 मिलीग्राम कोलीन, 0.2 मिलीग्राम बीटाइन, 0.032 मिलीग्राम राइबोफ्लेविन, 1.06 मिलीग्राम नियासिन, 0.081 मिलीग्राम थायमिन, 19.7 मिलीग्राम विटामिन C, 1 माइक्रोग्राम कैरोटीन, 2 माइक्रोग्राम विटामिन K पाया जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।