1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Protein: मसल्स बनाने के लिए कितने प्रोटीन की होती है जरूरत, यहां जानें

Protein: मसल्स बनाने के लिए कितने प्रोटीन की होती है जरूरत, यहां जानें

 Published : Nov 17, 2022 11:23 pm IST,  Updated : Nov 17, 2022 11:23 pm IST

Protein: हमारे शरीर की मांसपेशियों की मजबूती और उसके फंक्शन के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी चीज है। अगर हमारी बॉडी को पर्याप्त प्रोटीन न मिले तो ये कमजोर पड़ने लगती हैं। आइए जानते हैं कि हमारे शरीर को रोजाना कितने प्रोटीन की जरूरत पड़ती है और इसके सबसे अच्छे स्रोत कौन से हैं।

file photo - India TV Hindi
Protein Image Source : FILE PHOTO

Protein: प्रोटीन हमारी बॉडी की हर कोशिका और हर ऊतक (टिशू) में पाया जाता है। शरीर की मांसपेशियों के लिए प्रोटीन सबसे जरूरी चीज है। ये हमारी मांसपेशियों के टिशूज को मेंटेन और रिपेयर करने का काम करता है। शरीर में प्रोटीन की कमी के चलते हमारी मांसपेशियां कमजोर पड़ने लगती हैं और हमारे बॉडी का पूरा फंक्शन अनबैलेंस (अनियंत्रित) होने लगता है। आइए आज आपको बताते हैं कि हमारे शरीर को एक दिन में कितने प्रोटीन की जरूरत पड़ती है।

शरीर के लिए क्यों जरूरी है प्रोटीन?

प्रोटीन अमीनो एसिड से बना होता है, जो शरीर में सेल्स और टिशूज के लिए बिल्डिंग ब्लॉक्स बनाने का काम करता है। करीब 20 प्रकार के अमीनो एसिड से मिलकर प्रोटीन बनता है। कुछ खास किस्म के अमीनो एसिड हमारा शरीर खुद बनाता है, जबकि नौ अमीनो एसिड ऐसे होते हैं जो हमारा शरीर नहीं बना सकता। ये हमें खाने की चीजों से मिलते हैं।

Cinnamon health Benefits: दालचीनी में छुपा है महिलाओं के सेहतमंद रहने का राज, ऐसे करें सेवन

शरीर को कितने प्रोटीन की जरूरत होती है?

2020-2025 डाइट्री गाइडलाइंस फॉर अमेरिका के अनुसार, 19 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को अपनी डेली डाइट में 10 से 35 प्रतिशत कैलोरी प्रोटीन से लेनी चाहिए। एक ग्राम प्रोटीन से हमारे शरीर को चार कैलोरी मिलती हैं। यानी अगर एक इंसान रोजाना 2,000 कैलोरी का सेवन करता है तो उसे 50 से 175 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए। प्रोटीन की इस कैल्कुलेशन का एक दूसरा तरीका भी है। एक्सपर्ट्स कहते हैं कि हमें प्रति किलोग्राम वजन पर 0.8 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना चाहिए।

प्रोटीन के सबसे अच्छे स्रोत

एक इंसान दो तरीकों से अपनी डेली डाइट में प्रोटीन को शामिल कर सकता है। अगर आप वेजिटेरियन हैं तो प्लांट बेस्ड प्रोटीन का सेवन कर सकते हैं। और अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं तो जानवरों से मिलने वाले प्रोटीन (एनिमल बेस्ड प्रोटीन) का सेवन कर सकते हैं

World Diabetes Day: बच्चों में बढ़ रही है डायबिटीज की समस्या, जानिए लक्षण और बचाव

एनिमल बेस्ड प्रोटीन

लीन मीट, चिकन, अंडे, मछली या सी फूड, डेयरी प्रोडक्ट्स, व्हे प्रोटीन पाउडर्स

प्लांट बेस्ड प्रोटीन

फलीदार सब्जियां, मटर, नट्स, दाल, सीड्स, सोया प्रोडक्ट्स, प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाउडर्स

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारियों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।)

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।