1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Fever In Kids: बार-बार बुखार आना, बच्चों में इन बीमारियों का है संकेत, जानिए लक्षण और बचाव कैसे करें?

Fever In Kids: बार-बार बुखार आना, बच्चों में इन बीमारियों का है संकेत, जानिए लक्षण और बचाव कैसे करें?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Oct 28, 2023 06:00 am IST,  Updated : Oct 28, 2023 06:00 am IST

Fever Causes: कुछ बच्चों को बार-बार बुखार आता रहता है। दवा खाकर एक-दो दिन में ठीक हो जाते हैं, लेकिन फिर अचानक बुखार परेशान करने लगता है। जल्दी-जल्दी बुखान आना इन बीमारियों का संकेत हो सकता है।

Fever- India TV Hindi
बार-बार बुखार आना Image Source : FREEPIK

Recurrent Fever: बच्चों को सर्दी, खांसी और बुखार काफी परेशान करता है। 5 साल तक के बच्चों की इम्यूनिटी काफी कमजोर होती है, जिसकी वजह से वो जल्दी बीमार पड़ते हैं। हालांकि बच्चे को बार-बार बुखार आना चिंताजनक है। इसके कई कारण हो सकते हैं। शरीर का तापमान बढ़ना कई बीमारियों का संकेत हो सकता है। अगर तेज बुखार आता है और बार-बार आता है तो इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। बार-बार बुखार आने को एपिसोडिक फीवर कहते हैं। ये फीवर आता-जाता रहता है। हालांकि इसके ये अन्य कारण भी हो सकते हैं। 

बार-बार बुखार आना

अगर किसी को बार-बार बुखार आता है तो इसकी वजह वायरस या बैक्टीरियल इंफेक्शन हो सकता है। पीरियोडिक फीवर सिंड्रोम होने की वजह से भी ऐसा हो सकता है। कई बार ये सिंड्रोम जेनेटिक डिफेक्ट भी पैदा कर देता है। पीरियोडिक फीवर सिंड्रोम की वजह से जब फीवर आता है तो इससे शरीर का तापमान काफी बढ़ सकता है। इसके अलावा वायरस, वैक्सीनेशन और बैक्टीरियल इन्फेक्शन भी बुखार की वजह बन सकते हैं। 

ऐसे पहचाने बुखार के लक्षण
अगर शरीर में तापमान बढ़ रहा है। ठंड लग रही है लेकिन बॉडी गर्म हो रही है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आना और बच्चे की डाइट कम होना। कुछ भी खाने का मन नहीं करना। थकान और कमजोरी महसूस होना। बच्चे का जोर से रोना और बार बार कान को खींचते रहना, ये सभी बुखार के सामान्य लक्षण हैं।

कैसे करें इलाज
अगर बच्चे को बार-बार फीवर आता है तो पहले डॉक्टर से सलाह लें। वैसे बुखार का उपचार सामान्य तरीके से ही किया जा सकता है। बुखार में डॉक्टर की सलाह से दवा दे दें।

  1. इसके अलावा बच्चे को बुखार होने पर खूब पानी पीने के लिए दें।
  2. बच्चे को बुखार के वक्त उसके सांस लेने के पैटर्न पर नज़र रखें।
  3. अगर बच्चे को 3 दिन से ज्यादा बुखार आ रहा है तो डॉक्टर को दिखाएं।
  4. बच्चे को सांस लेने में कोई तकलीफ हो तो डॉक्टर से सलाह लें।
  5. बच्चे के बुखार को चेक करें और कब-कब आता है इसे नोट करें।
  6. कई बार जल्दी-जल्दी बुखार आना किसी बीमारी का संकेत हो सकता है। इसलिए डॉक्टर से सलाह लेनी जरूरी है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।