1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सद्गुरु ने बताया अपनी चुस्ती-फुर्ती का सीक्रेट, बस सुबह खा लें ये चीजें, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

सद्गुरु ने बताया अपनी चुस्ती-फुर्ती का सीक्रेट, बस सुबह खा लें ये चीजें, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

 Written By: Ritu Raj
 Published : May 06, 2026 07:08 am IST,  Updated : May 06, 2026 07:08 am IST

सद्गुरु किसी पहचान के मौहताज नहीं है वो आए दिन सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। उनकी इंस्पिरेशनल वीडियोज अक्सर वायरल होती रहती है। इसके साथ ही वो लोगों को फिट रहने के लिए इंस्पायर करते हैं। ऐसे में सद्गुरु ने बताया है कि वो दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए क्या करते हैं। चलिए जानते हैं।

सद्गुरु ने बताया अपनी चुस्ती-फुर्ती का सीक्रेट- India TV Hindi
सद्गुरु ने बताया अपनी चुस्ती-फुर्ती का सीक्रेट Image Source : X/@SADHGURUJV

सद्गुरु आए दिन लोगों को फिट एंड हेल्दी रहने के लिए इंस्पायर करते रहते हैं। उनका कहना है कि हम जो कुछ भी खाते हैं उसका असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। आज के समय में लोगों को 70 फीसदी उर्जा भोजन से मिलती है। लेकिन भोजन से सिर्फ 30 फीसदी ही उर्जा लेनी चाहिए। इसके लिए अपनी डाइट में आपको कुछ जरूरी बदलाव की जरूरत है। सद्गुरु ने बताया है कि उनकी सुबह की शुरुआत कैसी होती है और दिनभर एनर्जेटिक रहने के लिए वो क्या करते हैं। चलिए जानते हैं। 

सद्गुरु की सुबह की शुरुआत

सद्गुरु अपने दिन की शुरुआत नीम और हल्दी की गोली के साथ करते हैं। ये दोनों चीजें ताजी नीम की पत्तियों औ हल्दी को पीसकर तैयार की जाती है। ये उन्हें दिनभर एनर्जेटिक रखने में मदद करता है। इसके साथ ही ये इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाती है। नीम और हल्दी की गोली को आप थोड़े पानी के साथ लें, जिससे ये पेट में जाकर आसानी से फैल जाए। इसके अलावा सद्गुरु अंकुरित मेथी दाने का भी सेवन करते हैं। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। इसे चबाकर खाने से भरपूर फायदा मिलता है। 

इन चीजों को ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं सद्गुरु
सद्गुरु अपने ब्रेकफास्ट में अंकुरित मूंगफली के दाने भी शामिल करते हैं। ये प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स माना जाता है। उन्होंने बताया कि वो कई बार सिर्फ मूंगफली के दाने और एक केले खाकर पूरे दिन रहते थे। इसके अलावा वो बादाम, अखरोट, अंकुरित मूंग दाल का भी सेवन करते हैं। ये सभी चीजें पोषक तत्वों का खजाना है। सद्गुरु का ये भी कहना है कि सुबह के नाश्ते में आलू पराठा, छोले भटूरे जैसी चीजों को शामिल नहीं करना चाहिए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।