1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Side Effects of Onion: आप भी कच्चा प्याज खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, आ सकती हैं ये परेशानियां

Side Effects of Onion: आप भी कच्चा प्याज खाने के हैं शौकीन तो हो जाएं सावधान, आ सकती हैं ये परेशानियां

 Edited By: Himanshu Tiwari
 Published : May 07, 2022 08:00 pm IST,  Updated : May 07, 2022 08:01 pm IST

Side Effects of Onion: प्याज को खाने के फायदे के साथ-साथ यदि इसका अधिक सेवन किया जाता है तो ये नुकसान भी करता है।

Side Effects of Onion- India TV Hindi
Side Effects of Onion Image Source : FREEPIK

Side Effects of Onion: प्याज का सेवन कई तरह से किया जाता है। कुछ लोग इसे सब्जियों का जायका बढ़ाने के लिए करी में इस्तेमाल करते हैं तो कुछ लोग प्याज को कच्चा सलाद में खाना पसंद करते हैं। यूं तो प्याज का सेवन ज्यादातर घरों में होता है मगर कुछ लोग प्याज के तामसिक गुणों के चलते इसका सेवन नहीं करते हैं। प्याज को खाने के फायदे के साथ-साथ यदि इसका अधिक सेवन किया जाता है तो ये नुकसान भी करता है।  

आइए जानते हैं अधिक प्याज का सेवन करने से कौन-कौन से नुकसान होते हैं?

चश्मे के बढ़ते नंबर से हैं परेशान? आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, उतर जाएगा चश्मा

हो सकती है एसिडिटी

प्याज में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज अधिक मात्रा में होते हैं। साथ ही इसमें फाइबर की भी मात्रा ज्यादा होती है, जिसे लोग अच्छे से पचा नहीं पाते हैं। जिससे एसिडिटी प्रॉब्लम आती है।  

ब्लड शुगर हो सकता अनबैलेंस
प्याज में ग्लूकोज और फ्रुक्टोज की अधिक मात्रा होने की वजह से डायबिटीज के मरीजों को यह नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए शुगर के मरीजों को प्याज का सेवन संतुलित मात्रा में ही करना चाहिए।

डायबिटीज के मरीजों के लिए कारगर है कच्चा आम, इम्‍यूनिटी भी होती है बूस्ट, जानिए अन्य फायदे

सीने में हो सकती है जलन
प्याज में पाया जाने वाले पोटेशियम कार्डियो वैस्कुलर सिस्टम के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। इसलिए प्याज का सेवन सीने में जलन का कारण बन सकता है। 

सांसों की दुर्गंध कर सकती है परेशान
अमूमन कच्चे प्याज का सेवन सलाद में किया जाता है। यदि आपने इसका ज्यादा सेवन कर लिया तो बात करने के दौरान आपके सामने वाले को काफी परेशानी होती है। प्याज का अत्यधिक सेवन कर लेने से मुंह और सांसों की दुर्गंध की वजह से व्यक्ति को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।