1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लिवर, किडनी और फेफड़ों की 50 प्रतिशत बीमारियों का कारण हैं आपकी ये 2 आदत, वक्त रहते हो जाएं सावधान

लिवर, किडनी और फेफड़ों की 50 प्रतिशत बीमारियों का कारण हैं आपकी ये 2 आदत, वक्त रहते हो जाएं सावधान

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 03, 2024 09:59 am IST,  Updated : Apr 03, 2024 09:59 am IST

बिगड़ती लाइफस्टाइल की वजह से लिवर, किडनी और फेफड़ों की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। इसमें शराब और धूम्रपान करने की आपकी आदत सबसे ज्यादा जिम्मेदार है। इन 2 आदतों की वजह से आधी से ज्यादा बीमारियां पैदा हो रही हैं।

खराब आदतें - India TV Hindi
खराब आदतें Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और डाइट आजकल बड़ी बीमारियों की वजह बन रही है। पिछले कुछ सालों में किडनी, लिवर और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो करीब करीब हर उम्र के लोगों में इससे जुड़े हुए विकार बढ़ रहे हैं। शरीर के इन प्रमुख अंगों में बीमारियों का बढ़ना आपकी जान के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसलिए अपनी लाइफस्टाइल को सबसे पहले ठीक करना जरूरी है। किडनी, लिवर और लंग्स से जुड़ी समस्याएं बढ़ने का कारण आपकी कुछ खराब आदतें भी हैं। आइए जानते हैं कौन सी ऐसी आदतें हैं जो लिवर, किडनी और फेफड़ों को बीमार बना रही हैं। 

शारदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डॉ भुमेश त्यागी के मुताबिक लिवर, किडनी और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत होती है। इन अंगों को आपकी 2 आदतें सबसे ज्यादा खराब कर रही हैं। ज्यादातर होने वाली मौत या बीमारियों का 50 प्रतिशत कारण आपकी शराब और धूम्रपान करने की आदत हैं। ये दोनों आदतें शरीर में कई तरह की क्रोनिक बीमारियों का कारण बन सकती हैं।

धूम्रपान इन अंगों पर करता है अटैक- स्मोकिंग करना सेहत के लिए हानिकारक है। धूम्रपान करने से सबसे ज्यादा लंग्स और किडनी को नुकसान पहुंचता है। स्मोकिंग से निकलने वाला धुंआ फेफड़ों की मांसपेशियों को डैमेज करता है। धूम्रपान करने वाले लोगों में कैंसर होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। स्मोकिंग करना किडनी को भी नुकसान पहुंचाता है। इससे किडनी में खून ठीक से नहीं पहुंच पाता है और किडनी से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

शराब से इन अंगों पर होता है बुरा असर-  जिस तरह से स्मोकिंग सेहत के लिए नुकसानदायक है ठीक उसी तरह शराब भी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानी जाती है। ज्यादा मात्रा में शराब पीने से लिवर संबंधी समस्याएं होने लगती हैं। इससे लिवर में इंफ्लामेशन और हेपटाइटिस का खतरा बढ़ जाता है। गंभीर स्थिति में लिवर कैंसर का खतरा भी पैदा हो सकता है। ज्यादा मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने से लिवर फेलियर भी हो सकता है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।