1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज पिएं आंवले का पानी, जानें इस नेचुरल ड्रिंक को पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

रोज पिएं आंवले का पानी, जानें इस नेचुरल ड्रिंक को पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 28, 2024 06:30 am IST,  Updated : Dec 28, 2024 06:30 am IST

आंवला खाने के फायदों के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते होंगे! लेकिन क्या आपको पता है कि आंवले का पानी पीकर भी आप अपनी सेहत को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं?

आंवला वॉटर- India TV Hindi
आंवला वॉटर Image Source : SOCIAL

आयुर्वेद के मुताबिक आंवले के साथ-साथ आंवले का पानी भी सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपने रेगुलरली आंवले का पानी पीना शुरू कर दिया, तो आपको महज कुछ ही हफ्तों के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखने को मिल जाएगा। आइए जानते हैं कि आंवला वॉटर को अपने डेली डाइट में शामिल करने के बाद आपको सेहत से जुड़ी किन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

कम करे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा

आंवले के पानी में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपकी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकते हैं। अगर आप दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को कम करना चाहते हैं तो आपको आंवले के पानी को अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेना चाहिए। इतना ही नहीं आंवला वॉटर कोलेस्ट्रॉल के बढ़ते स्तर पर काबू पाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

मजबूत बनाएं इम्यून सिस्टम

आंवला वॉटर में विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि इस नेचुरल ड्रिंक को पीकर आप अपनी इम्यूनिटी को काफी हद तक मजबूत बना सकते हैं। सर्दियों में बार-बार बीमार पड़ने से बचने के लिए आंवले का पानी पिया जा सकता है। आंवला वॉटर आपकी गट हेल्थ को इम्प्रूव कर पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

वेट लॉस जर्नी को आसान बनाए

अगर आप हर रोज नियम से एक गिलास आंवले का पानी पीते हैं, तो आपकी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाया जा सकता है। आंवला वॉटर आपकी बॉडी में जमा एक्स्ट्रा फैट को बर्न करने में असरदार साबित हो सकता है। आंवले का पानी पीकर आप अपने शरीर के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर सकते हैं। कुल मिलाकर औषधीय गुणों से भरपूर आंवला वॉटर आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।